चिराग 21 अक्टूबर को जारी करेंगे विजन डाक्यूमेंट, बिहार के लिए LJP का ये है प्लान

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान 21 अक्टूबर को बहुचर्चित 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन डाक्यूमेंट लॉन्च करेंगे. चिराग पासवान के मुताबिक मीडिया और वकीलों के साथ मिलकर समान काम, समान वेतन जैसी बारीकियों पर पार्टी ने काम किया है.

Advertisement
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST
  • एलजेपी का विजन डाक्यूमेंट-बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट
  • चिराग पासवान 21 अक्टूबर को जारी करेंगे मेनिफेस्टो
  • समान काम, समान वेतन पर पार्टी ने किया है काम

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान 21 अक्टूबर को बहुचर्चित 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन डाक्यूमेंट लॉन्च करेंगे. चिराग पासवान के मुताबिक मीडिया और वकीलों के साथ मिलकर समान काम, समान वेतन जैसी बारीकियों पर पार्टी ने काम किया है.

विजन डाक्यूमेंट राम विलास पासवान के सामने ही फाइनल हो गया था. राम विलास पासवान के निधन के चलते इसे जारी करने में देरी हुई है. विजन डाक्यूमेंट में सीतामढ़ी में सीता के मंदिर को अयोध्या की तर्ज पर बनाने का संकल्प लिया गया है. विजन डाक्यूमेंट में महिला सुरक्षा को लेकर भी अहम बातें कहीं गईं हैं. 

Advertisement

लोक जनशक्ति पार्टी के विजन डाक्यूमेंट में किन्नरों के लिए भी कई वादे किए गए हैं. बंगला योजना के तहत सस्ते दर पर मकान मुहैया कराने की बात कही गई है. चिराग पासवान के विजन डाक्यूमेंट में चीनी मिल से लेकर मक्का की खेती की बातें भी गई हैं. चिराग पासवान का कहना है कि सात निश्चय में हुए घोटाले की जांच कर दोषी को जेल भेजा जाएगा.

देखें: आजतक LIVE TV

एलजेपी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है. चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है. चिराग पासवान कह चुके हैं कि बिहार फर्स्ट की सोच जेडीयू के गले की फांस बन गया है. बिहार के सीएम ने नीतियों को लागू करना बंद कर दिया और संतृप्त हो गए हैं. उन्होंने युवा नेताओं को खारिज कर दिया. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »