सासाराम रैली में बोले CM नीतीश- केंद्र के सहयोग से हो रही है बिहार की तरक्की

सासाराम रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई, बिहार में केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया.

Advertisement
सासाराम रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

aajtak.in

  • सासाराम,
  • 23 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST
  • सासाराम में PM मोदी और CM नीतीश की रैली
  • CM नीतीश ने गिनाई अपने सरकार की उपलब्धियां

बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री हो चुकी है. सासाराम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साझा रैली हो रही है. इस रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई, बिहार में केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र की ओर से राशन, सिलेंडर, शौचालय की सुविधाओं को दिया गया. बिहार सरकार ने कोरोना के दौर में दस हजार करोड़ से अधिक खर्च किया है, बाहर से आए लोगों को आर्थिक मदद दी गई है. पहले 15 साल यहां क्या हाल रहा, हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोले और अब केंद्र ने भी काफी सहयोग किया है. 

Advertisement

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध का आंकड़ा कम कर दिया है, कानून व्यवस्था तेजी से सुधर रही है. आरजेडी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो बिहार का बजट 24 हजार करोड़ का था, अब दो लाख करोड़ से अधिक का बजट हो गया है. अब हर गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी, हर खेत तक पानी पहुंचाया गया.

देखें: आजतक LIVE TV 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से 500-500 बेड का कोरोना अस्पताल का निर्माण किया गया है. राशनकार्डधारियों को 1-1 हजार रुपए की सहायता दी गई, जिसकी भी कोरोना के कारण मौत होती है उसे राज्य सरकार ने 4 लाख रुपए की सहायता दी है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमे मौका मिला तो हमने न्याय के साथ हर वर्ग का विकास किया है और आगे भी मौका मिला तो केंद्र के सहयोग से बिहार को एक विकसित राज्य बनाया जाएगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »