बंगाल में चुनावी हलचल के बीच राजनीति में आने के सवाल पर गांगुली ने दिया ये जवाब

बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सियासी एंट्री की अटकलें तेज हैं. इसे लेकर सोमवार को सौरव गांगुली ने आजतक से खास बातचीत की. राजनीतिक सफर शुरू करने के सवाल पर सौरव गांगुली ने कहा कि जीवन ने मुझे कई अवसर दिए हैं, देखते हैं आगे क्या होता है. 

Advertisement
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST
  • जीवन में कई अवसर मिले- सौरव गांगुली
  • अब स्वस्थ हूं और अपना काम शुरू करने जा रहा हूं- गांगुली
  • सौरव गांगुली को 2 जनवरी को हार्ट अटैक आया था

बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सियासी एंट्री की अटकलें तेज हैं. इसे लेकर सोमवार को सौरव गांगुली ने आजतक से खास बातचीत की. राजनीतिक सफर शुरू करने के सवाल पर सौरव गांगुली ने कहा कि जीवन ने मुझे कई अवसर दिए हैं, देखते हैं आगे क्या होता है. अब मैं स्वस्थ हूं और अपना काम शुरू करने जा रहा हूं. बातचीत के दौरान गांगुली ने क्रिकेट से जुड़े कई सवाल पर बेबाकी से जवाब दिए. 

Advertisement

बता दें कि रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था. इस रैली में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली के भी शामिल होने की बात कही जा रही थी, लेकिन इस रैली में सौरव गांगुली शामिल नहीं हुए थे. 

2 जनवरी को हार्ट अटैक आया था

सौरव गांगुली को 2 जनवरी को हार्ट अटैक आया था. घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ. इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई. 7 जनवरी को सौरव गांगुली को वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. लेकिन 27 जनवरी को सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई. उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हालांकि अब वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और काम पर लौटने जा रहे हैं. 

Advertisement

क्या बोले थे दिलीप घोष?

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने सौरव गांगुली के पार्टी में आने के सवाल पर बातचीत की थी. सौरव गांगुली पर दिलीप घोष ने कहा कि ''सौरव गांगुली को लेकर जो खबरें बनाई जा रही हैं उनमें कोई दम नहीं है. सौरव गांगुली ने अभी तक कुछ नहीं कहा है और बीजेपी ने भी नहीं कहा है.'' अगर वे आते हैं तो अच्छा है. पार्टी में जो भी शामिल होगा, हम उनका स्वागत करेंगे. लेकिन अभी तक सौरभ से कोई बातचीत हुई नहीं है.
 


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »