बांकुरा, आसनसोल... काउंटिंग के बीच बंगाल में इन इलाकों में बवाल, लाठीचार्ज

बंगाल में कई जगहों पर मतगणना केंद्रों के बाहर बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा है. तृणमूल कांग्रेस के एक कैंप कार्यालय पर हमले की घटना ने हालात को और गंभीर बना दिया है. इस मामले में बीजेपी समर्थकों पर हमले के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है.

Advertisement
बांकुरा विश्वविद्यालय के मतगणना केंद्र के बाहर भी अपरा-तफरी की खबर सामने आई है. (Photo: ITG) बांकुरा विश्वविद्यालय के मतगणना केंद्र के बाहर भी अपरा-तफरी की खबर सामने आई है. (Photo: ITG)

अनुपम मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

सोमवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मतगणना केंद्र के बाहर उस समय तनाव बढ़ गया, जब वोटों की गिनती चल रही थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, मतगणना केंद्र से थोड़ी दूरी पर स्थित तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कैंप कार्यालय पर हमले और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है.

TMC ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

जैसे ही स्थिति बिगड़ने लगी, पुलिस और केंद्रीय बल तुरंत मौके पर पहुंचे. भीड़ को तितर-बितर करने और हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा.
 

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल में भगवा लहर, असम में भी बीजेपी की सुनामी, तमिलनाडु में थलपति विजय ने खत्म किया स्टालिन का राज

वहीं, बांकुरा विश्वविद्यालय के मतगणना केंद्र के बाहर भी अपरा-तफरी की खबर सामने आई है. जहां बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प देखने को मिली, इसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया.

बता दें, पश्चिम बंगाल सहित असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाने हैं. मतगणना जारी है और इस बीच कुछ इलाकों में झड़पों की खबरें भी सामने आई हैं. वहीं, कई राज्यों में जीत की संभावनाओं के चलते राजनीतिक दलों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement