हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के बीच 500 हॉर्न लगी एक अनोखी बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फरीदाबाद के अमन की बताई जा रही इस बाइक को शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने रोककर जांच की. नियमों के खिलाफ मॉडिफिकेशन पाए जाने पर पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया. कार्रवाई के बाद बाइक का वीडियो वायरल हुआ और यह कांवड़ मेले में चर्चा का विषय बन गई.