यूपी 2027 चुनाव को लेकर BJP का मेगा प्लान, अक्टूबर में लखनऊ-मथुरा से वाराणसी तक बैठकों पर बैठकें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी अक्टूबर के पहले सप्ताह में लखनऊ, मथुरा और वाराणसी में अहम बैठकें करेगी. इन बैठकों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे. इन बैठकों का मकसद चुनावी रणनीति को मजबूत करना है.

Advertisement
इन बैठकों में सीएम योगी समेत शीर्ष नेतृत्व के कई नेता मौजूद रहेंगे. (Photo: PTI) इन बैठकों में सीएम योगी समेत शीर्ष नेतृत्व के कई नेता मौजूद रहेंगे. (Photo: PTI)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 30 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर BJP ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. अक्टूबर महीने के पहले ही हफ्ते में यूपी बीजेपी में मैराथन बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है, जिसके जरिए पार्टी संगठन और सत्ता के स्तर पर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है.

लखनऊ से लेकर मथुरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक सियासी हलचलें काफी तेज रहने वाली हैं. जानकारी के मुताबिक, 1 और 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े अपने सह-प्रभारियों के साथ विशेष रूप से लखनऊ दौरे पर रहेंगे.

Advertisement

इस दौरान पार्टी संगठन के अलग-अलग स्तर पर कई अहम बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें आगामी चुनावी रणनीति और जमीनी तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा.

सीएम योगी-नितिन नवीन समेत दिग्गज रहेंगे शामिल

इसके बाद, 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में बीजेपी की एक बड़ी दो दिवसीय 'चिंतन बैठक' प्रस्तावित की गई है. इस हाई लेवल मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश बीजेपी के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इस बैठक का मकसद साल 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की सांगठनिक ताकत को परखना और अचूक चुनावी रणनीति तैयार करना है.

वाराणसी में भी रहेगा बड़ा कार्यक्रम

मंथन और बैठकों के इस दौर को आगे बढ़ाते हुए 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक खास कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एक साथ शामिल होंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पार्टी के विधायक कितने वफादार? यूपी चुनावों से पहले दो चरणों में टेस्ट करेगी SP-BJP और कांग्रेस

ऐसे में साफ है कि अक्टूबर का पहला सप्ताह बीजेपी के लिए बेहद व्यस्त और अहम रहने वाला है. पार्टी लखनऊ में मंथन से लेकर मथुरा की बैठक और वाराणसी के दौरे के जरिए 2027 के चुनावी रण के लिए अपनी तैयारियों को धार देने में पूरी तरह जुट गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »