महुआ से जीत को लेकर आश्वस्त तेज प्रताप, बोले- JJD बनेगी बिहार की नई राजनीतिक ताकत

तेज प्रताप यादव से भाजपा नेताओं के एक वर्ग द्वारा उनकी प्रशंसा किए जाने के बारे में पूछा गया, तो यादव ने कहा कि अच्छे काम की सराहना होनी चाहिए और "नकारात्मक बयानबाजी" में लिप्त रहने की प्रवृत्ति की आलोचना की जानी चाहिए.

Advertisement
तेज प्रताप ने कहा कि अच्छे काम की तारीफ होनी ही चाहिए (Photo- ITG) तेज प्रताप ने कहा कि अच्छे काम की तारीफ होनी ही चाहिए (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की राजनीति में एक “गंभीर राजनीतिक शक्ति” के रूप में उभरेगी.

गुरुवार को जिस महुआ सीट पर मतदान हो रहा था, वहां से जीत का भरोसा जताते हुए, यादव ने पीटीआई-वीडियो से कहा, "मुझे विश्वास है कि महुआ की जनता मुझे फिर से आशीर्वाद देगी. क्यों नहीं देगी? मैंने उनके लिए काम किया है, और वे इसे जानते हैं."

Advertisement

तेज प्रताप की पार्टी इस बार 44 सीटों पर मैदान में है. उन्होंने कहा कि अच्छे काम की सराहना और बुरे काम की आलोचना. यही राजनीति का सही रास्ता है.

घर जोड़ने के बाद मां-पिता से नहीं मिला- तेज प्रताप

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

तेज प्रताप तने कहा, “अगर कोई अच्छा काम करता है, तो उसे बधाई दी जानी चाहिए. अगर कोई गलती करता है, तो सवाल पूछना चाहिए. हम सकारात्मक राजनीति में यकीन रखते हैं और जनता हमारे काम को सराहेगी.”

यह भी पढ़ें: 'तेज प्रताप यादव अच्छे इंसान हैं लेकिन...', मंत्री नित्यानंद राय ने की लालू के बड़े बेटे की तारीफ

जब उनसे यह पूछा गया कि कुछ बीजेपी नेताओं ने हाल ही में उनकी तारीफ की है, तो उन्होंने कहा कि यह “सकारात्मक राजनीति” की निशानी है.20मां राबड़ी देवी से हाल में मुलाकात की खबरों पर उन्होंने कहा कि वह “घर छोड़ने के बाद” अब तक अपने माता-पिता से नहीं मिले हैं.

Advertisement

तेज प्रताप यादव ने इस सवाल को टाल दिया कि क्या वह भाजपा या अपने अलग हो चुके भाई तेजस्वी यादव (राजद) के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के साथ भविष्य में गठबंधन करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »