केरल में विधानसभा चुनावों के बीच सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने वाला है, जो बेहद अहम माना जा रहा है. 4 अप्रैल को होने वाला यह दौरा सिर्फ एक चुनावी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य में बीजेपी और NDA की ताकत दिखाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है.
तिरुवनंतपुरम और तिरुवल्ला जैसे अहम इलाकों में होने वाले कार्यक्रमों के जरिए पार्टी बड़ी संख्या में वोटरों तक पहुंच बनाने की रणनीति पर काम कर रही है. खास बात यह है कि इस दौरे में जनसभाओं के साथ-साथ रोड शो भी शामिल है, जिसमें भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.
पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब केरल में चुनावी मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प और कांटे का बनता जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ₹250 करोड़ लेकर भी केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम, लियोनेल मेसी पर लगे ‘धोखे’ के आरोप, लीगल एक्शन की तैयारी
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर, उम्मीदवार आर. श्रीलेखा, वी. वी. मुरलीधरन और करमना जयन भी प्रधानमंत्री के रोड शो में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से NDA के उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री शाम 7 बजे दिल्ली वापसी होगी.
शिबिमोल