Pinarayi Vijayan Election Result 2026 LIVE: CM विजयन धर्मादम में आगे, कांग्रेस के अब्दुल राशिद पिछड़े

Pinarayi Vijayan Vidhan Sabha Chunav Result Live Updates: केरल की धर्मादम सीट राज्य की सबसे बड़ी हॉट सीट है. क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुद चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री को जीत मिली थी. इस सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

Advertisement
धर्माडम सीट से पिनराई विजयन का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG) धर्माडम सीट से पिनराई विजयन का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • कन्नूर,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

Pinarayi Vijayan Vidhan Sabha Chunav Result Live Updates: केरल में राज्य की सभी सीटों के साथ धर्मादम सीट पर भी वोटों की गिनती कुछ देर में शुरू हो जाएगी. इस सीट पर किसे जीत मिलेगी ये कुछ ही देर में साफ हो जाएगा. इस सीट से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुद चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव यानी कि 2021 में भी उन्होंने इस सीट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. इस सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

Advertisement

धर्मादम सीट पर मुख्यमंत्री की सीधा सामना कांग्रेस (Congress) के सी. रघुनाथ और बीजेपी (BJP) के के. पद्मनाभन से हो रहा है. दोनों ही उम्मीदवारों से उन्हें कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. आइए जानते हैं इस सीट पर वोटों की गिनती का पल-पल का अपडेट...

Live Updates....

12:58 PM- धर्मादम सीट पर 9 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट पर सीएम विजयन 2800 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. अब इस सीट पर 5 राउंड की गिनती और बची है.

12:40 PM- धर्मादम सीट पर सीएम विजयन आगे चल रहे हैं. 8 राउंड की गिनती के बाद वह कांग्रेस उम्मीदवार राशिद से 3000 से ज्यादा वोटों से ज्यादा आगे चल रहे हैं.

12:20 PM- धर्मादम सीट पर सीएम विजयन आगे हो गए हैं. 7 राउंड की गिनती के बाद वह कांग्रेस उम्मीदवार राशिद से 1500 वोटों से ज्यादा आगे चल रहे हैं.

Advertisement

12:00 PM- धर्मादम सीट पर अब्दुल राशिद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. 

11:30 AM-  वी.पी. अब्दुल रशीद का कहना है कि धर्मादम में यह एक चमत्कार है. आपको बता दें कि वह शुरुआत से बढ़त बनाए हुए हैं. CM विजयन इस सीट से पिछड़ गए हैं.

11:00 AM- धर्माडम सीट पर 5 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. सीएम विजयन एक हजार वोट से अब भी पीछे चल रहे हैं.

पी विजयन की सीट धर्मादम का क्या है हाल, जानने के लिए यहां क्लिक करें

10:30 AM- धर्माडम सीट पर चार राउंड की गिनती पूरी हो गई है. CM विजयन 2800 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल राशिद ने पछाड़ दिया है. 

10:10 AM-  धर्माडम में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल राशिद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. जबकि सीएम विजयन 2000 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं.

10:00 AM-  अब तक हुई वोटों की गिनती में मुख्यमंत्री विजयन खुद अपनी सीट हारते दिख रहे हैं. 

9:30 AM- केरल में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है. अब तक कांग्रेस बहुमत के 70 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया है.

9:00 AM- धर्माडम में CM विजयन पिछड़ गए हैं. वह कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुल राशिद से 700 वोटों से ज्यादा पीछे चल रहे हैं. अब तक एक राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.

Advertisement

केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

8:00 AM- धर्माडम सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 

07:15 AM- अब से 15 मिनट बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी. 

06:15 AM- मतदान के दिन कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था. हालांकि इसके बावजूद भी कुछ जगहों से हिंसा की छुटपुट घटनाएं सामने आईं थीं.

केरल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

06:00 AM- केरल में कुल 140 विधानसभा सीटे हैं. जिसके लिए मतदान 9 अप्रैल को हुए थे. 

केरल विधानसभा चुनाव 2026 राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां मुख्य मुकाबला वामपंथी गठबंधन LDF और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच है. इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री पिनाराई की हो रही है, जो लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं. केरल की राजनीति में आमतौर पर हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होता रहा है, लेकिन 2021 में LDF ने इस परंपरा को तोड़ते हुए दोबारा सरकार बनाई थी.अब 2026 का चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि क्या विजयन इस परंपरा को पूरी तरह बदल पाएंगे.

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें 

Advertisement

विजयन ने अपने कार्यकाल में वेलफेयर पॉलिटिक्स पर खास जोर दिया. उनकी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू कीं. खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी सरकार के काम की काफी सराहना हुई थी. इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल विकास को भी बढ़ावा दिया गया. हालांकि, विपक्ष ने उन पर आर्थिक कुप्रबंधन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर हमला किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement