Pinarayi Vijayan Election Result 2026: CM विजयन धर्मादम जीते, कांग्रेस के अब्दुल राशिद को 19247 वोटों से हराया

Pinarayi Vijayan Vidhan Sabha Chunav Result Updates: केरल विधानसभा चुनाव में धर्मादम सीट पर पिनाराई विजयन ने जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन उनकी पार्टी को बड़ी हार का सपना करना पड़ा. इस हार के साथ ही विजयन का मुख्यमंत्री बनने का सपना भी टूट गया.

Advertisement
धर्माडम सीट से पिनराई विजयन का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG) धर्माडम सीट से पिनराई विजयन का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • कन्नूर,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

Pinarayi Vijayan Vidhan Sabha Chunav Result Updates: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है. राज्य के मुख्यमंत्री और वाम गठबंधन के प्रमुख नेता पिनाराई विजयन ने कन्नूर जिले की धर्मादम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है, लेकिन उनकी यह व्यक्तिगत जीत पार्टी के पूरे प्रदर्शन को नहीं बचा सकी. विजयन ने कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल राशिद को 19247 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया.

Advertisement

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का शानदार प्रदर्शन
धर्मादम सीट पर जीत के साथ पिनाराई विजयन ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है. यह सीट लंबे समय से उनका गढ़ मानी जाती रही है और यहां उनका जनाधार लगातार कायम रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान भी विजयन ने इस क्षेत्र में कई जनसभाएं की थीं, जिसका फायदा उन्हें परिणाम में साफ तौर पर मिला.

हालांकि, राज्य स्तर पर तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई. केरल में वामपंथी गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है. एलडीएफ, जो पिछले दो कार्यकाल से सत्ता में था, इस बार जनता का विश्वास बनाए रखने में असफल रहा. महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को लगातार घेरा, जिसका असर चुनावी नतीजों में साफ दिखाई दिया.

Advertisement

दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. यूडीएफ ने इस चुनाव में आक्रामक रणनीति अपनाई और जमीनी स्तर पर मजबूत अभियान चलाया. कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों को जनता के बीच प्रमुख मुद्दा बनाया और बदलाव का संदेश दिया, जिसे मतदाताओं ने समर्थन दिया.

विजयन का तीसरी बार CM बनने का सपना टूटा
यूडीएफ की जीत ने यह संकेत दिया है कि केरल की जनता इस बार बदलाव चाहती थी. पिछले कुछ वर्षों में राज्य में कई मुद्दों को लेकर असंतोष देखने को मिला था, जिसे विपक्ष ने प्रभावी तरीके से भुनाया. यही कारण है कि एलडीएफ का तीसरी बार सत्ता में लौटने का सपना अधूरा रह गया. पिनाराई विजयन के लिए यह परिणाम मिला-जुला रहा.
 
एक तरफ उन्होंने अपनी सीट बचा ली और व्यक्तिगत रूप से अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा. विजयन लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन राज्यव्यापी हार ने उनकी इस उम्मीद पर पानी फेर दिया. अब केरल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. यूडीएफ की जीत के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है.

Advertisement

Updates....

3:10 PM-  केरल में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेफ्ट के चारों खाने चित कर दिया है. शुरुआती रुझानों में यूडीएफ सेंचुरी के करीब 98 सीटों पर आगे चल रहा है. 

2:20 PM- धर्मादम सीट पर सीएम विजयन 11 हजार वोटों से आगे हैं. शुरुआत में पिछड़ने के बाद हर राउंड की गिनती के बाद उनके वोटों की बढ़त बढ़ती जा रही है. 

2:00 PM- धर्मादम में 12 राउंड की गिनती पूरी हो गई है. इस सीट पर सीएम विजयन 8000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

1:37 PM- धर्मादम में 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट पर शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद सीएम विजयन 7000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. 

1:35 PM-  केरल में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेफ्ट के चारों खाने चित कर दिया है. शुरुआती रुझानों में यूडीएफ सेंचुरी के करीब 98 सीटों पर आगे चल रहा है. 

1:20 PM- धर्मादम सीट पर 9 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट पर सीएम विजयन लगातर बढ़त बनाए हुए हैं और 2700 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

12:58 PM- धर्मादम सीट पर 9 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट पर सीएम विजयन 2800 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. अब इस सीट पर 5 राउंड की गिनती और बची है.

Advertisement

12:40 PM- धर्मादम सीट पर सीएम विजयन आगे चल रहे हैं. 8 राउंड की गिनती के बाद वह कांग्रेस उम्मीदवार राशिद से 3000 से ज्यादा वोटों से ज्यादा आगे चल रहे हैं.

12:20 PM- धर्मादम सीट पर सीएम विजयन आगे हो गए हैं. 7 राउंड की गिनती के बाद वह कांग्रेस उम्मीदवार राशिद से 1500 वोटों से ज्यादा आगे चल रहे हैं.

12:00 PM- धर्मादम सीट पर अब्दुल राशिद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. 

11:30 AM-  वी.पी. अब्दुल रशीद का कहना है कि धर्मादम में यह एक चमत्कार है. आपको बता दें कि वह शुरुआत से बढ़त बनाए हुए हैं. CM विजयन इस सीट से पिछड़ गए हैं.

11:00 AM- धर्माडम सीट पर 5 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. सीएम विजयन एक हजार वोट से अब भी पीछे चल रहे हैं.

पी विजयन की सीट धर्मादम का क्या है हाल, जानने के लिए यहां क्लिक करें

10:30 AM- धर्माडम सीट पर चार राउंड की गिनती पूरी हो गई है. CM विजयन 2800 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल राशिद ने पछाड़ दिया है. 

10:10 AM-  धर्माडम में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल राशिद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. जबकि सीएम विजयन 2000 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं.

10:00 AM-  अब तक हुई वोटों की गिनती में मुख्यमंत्री विजयन खुद अपनी सीट हारते दिख रहे हैं. 

Advertisement

9:30 AM- केरल में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है. अब तक कांग्रेस बहुमत के 70 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया है.

9:00 AM- धर्माडम में CM विजयन पिछड़ गए हैं. वह कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुल राशिद से 700 वोटों से ज्यादा पीछे चल रहे हैं. अब तक एक राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.

केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

8:00 AM- धर्माडम सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 

07:15 AM- अब से 15 मिनट बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी. 

06:15 AM- मतदान के दिन कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था. हालांकि इसके बावजूद भी कुछ जगहों से हिंसा की छुटपुट घटनाएं सामने आईं थीं.

केरल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

06:00 AM- केरल में कुल 140 विधानसभा सीटे हैं. जिसके लिए मतदान 9 अप्रैल को हुए थे. 

केरल विधानसभा चुनाव 2026 राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां मुख्य मुकाबला वामपंथी गठबंधन LDF और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच है. इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री पिनाराई की हो रही है, जो लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं. केरल की राजनीति में आमतौर पर हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होता रहा है, लेकिन 2021 में LDF ने इस परंपरा को तोड़ते हुए दोबारा सरकार बनाई थी.अब 2026 का चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि क्या विजयन इस परंपरा को पूरी तरह बदल पाएंगे.

Advertisement

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें 

विजयन ने अपने कार्यकाल में वेलफेयर पॉलिटिक्स पर खास जोर दिया. उनकी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू कीं. खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी सरकार के काम की काफी सराहना हुई थी. इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल विकास को भी बढ़ावा दिया गया. हालांकि, विपक्ष ने उन पर आर्थिक कुप्रबंधन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर हमला किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »