बंगाल के करीब आधे विधायकों पर क्रिमिनल केस... 50% से अधिक हैं करोड़पति, ADR रिपोर्ट में खुलासा

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के लगभग 47 प्रतिशत विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जबकि 37 प्रतिशत पर गंभीर आरोप हैं. रिपोर्ट में 291 विधायकों का विश्लेषण किया गया है, जिनमें से 52 प्रतिशत करोड़पति हैं.

Advertisement
 एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल के लगभग 50% विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं और 50% से अधिक करोड़पति हैं. (Photo: ITG) एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल के लगभग 50% विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं और 50% से अधिक करोड़पति हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के लगभग आधे विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जबकि आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति हैं. रिपोर्ट में राज्य के 294 में से 291 मौजूदा विधायकों के आपराधिक, वित्तीय और अन्य पृष्ठभूमि का विश्लेषण किया गया है, जबकि तीन सीटें फिलहाल खाली हैं.

Advertisement

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार 136 विधायक (करीब 47 प्रतिशत) ऐसे हैं जिन्होंने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. इनमें से 109 विधायक (करीब 37 प्रतिशत) गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. इसके अलावा आठ विधायकों ने हत्या से जुड़े मामलों की घोषणा की है, जबकि 29 विधायकों पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं. वहीं 22 विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामला दुष्कर्म से संबंधित है.

टीएमसी के 41% विधायकों पर आप​राधिक मामले

पार्टीवार आंकड़ों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के 223 विधायकों में से 92 (41 प्रतिशत) और भाजपा के 64 विधायकों में से 42 (66 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. वित्तीय स्थिति के मामले में रिपोर्ट में कहा गया है कि 291 में से 152 विधायक (52 प्रतिशत) करोड़पति हैं. सभी विधायकों की कुल घोषित संपत्ति 821.50 करोड़ रुपये है और प्रति विधायक औसत संपत्ति 2.82 करोड़ रुपये है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल में CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी, BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

संपत्ति के मामले में जंगीपुर से विधायक जाकिर हुसैन लगभग 67 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे आगे हैं. उनके बाद कसबा के विधायक अहमद जावेद खान (32 करोड़ रुपये से अधिक) और जोरासांको के विधायक विवेक गुप्ता (31 करोड़ रुपये से अधिक) का स्थान है. रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा में 45 विधायक (करीब 15 प्रतिशत) महिलाएं हैं, जबकि 246 विधायक पुरुष हैं.

शैक्षणिक योग्यता के लिहाज से 182 विधायक (63 प्रतिशत) स्नातक या उससे अधिक शिक्षित हैं, जबकि 104 विधायकों (36 प्रतिशत) की शिक्षा कक्षा 8 से 12 के बीच है. एडीआर के मुताबिक यह रिपोर्ट 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए उपचुनावों के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हलफनामों के आधार पर तैयार की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement