PM मोदी की तारीफ में धनराज नथवानी का सोशल मीडिया पोस्ट, AIMIM ने सपा पर उठाए सवाल

PM मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर धनराज नथवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से PM मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है.

Advertisement
धनराज नथवानी ने कहा- पीएम मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है. (Photo: ITG) धनराज नथवानी ने कहा- पीएम मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:24 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर धनराज नथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में लिखा - 'लीडरशिप के 25 साल, डेडिकेशन के 25 साल, सेवा के संकल्प के 25 साल.' अब उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर AIMIM ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. AIMIM ने सपा को लेकर कई सवाल उठाए हैं.

Advertisement

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि क्या आप भी अपने इस राज्यसभा की तरह मुसलमानों के खिलाफ वक्फ, UCC, CAA जैसे कानून बनाने वाली मोदी सरकार का महिमा मंडन करते हैं, क्या आप भी मोदी जी के 25 साल को सेवा का संकल्प मानते हैं. क्या आपने मोदी जी से प्रेरित होकर ही गुजरात मॉडल मुजफ्फरनगर में लागू कराया था.

शादाब चौहान ने 'X' पर आगे लिखा कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान जवाब मांग रहा है कि हमारे वोट की भीख से जीतने वाले बीजेपी से समझौता कर चुके हैं, याद रखिए अगर जवाब नहीं दिया तो 2027 में उत्तर प्रदेश का मुसलमान जवाब देने के लिए तैयार है.

बता दें, धनराज नथवानी को समाजवादी पार्टी ने यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 30 सितंबर 2026 को लखनऊ में उन्होंने नामांकन दाखिल किया था.  उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है.

Advertisement

धनराज नथवानी ने एक्स पर लिखा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से, नरेंद्र मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है. बदलते समय और नई-नई चुनौतियों के बावजूद, राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनका अटूट विश्वास, दृढ़ता और प्रतिबद्धता हमेशा एक जैसी बनी रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »