सोनबरसा सीट पर चिराग का दावा, नीतीश ने उतार दिया अपना उम्मीदवार... NDA में सीटों की रार

बिहार चुनाव में सीटों को लेकर अब एनडीए में भी सिरफुटौव्वल देखने को मिल रही है. नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं की इमरजेंसी बैठक बुला ली है, वहीं बीजेपी नेताओं की मीटिंग भी पार्टी के बिहार प्रभारी के आवास पर चल रही है.

Advertisement
नीतीश कुमार ने बुलाई जेडीयू की इमरजेंसी बैठक (File Photo: PTI) नीतीश कुमार ने बुलाई जेडीयू की इमरजेंसी बैठक (File Photo: PTI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 14 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

बिहार चुनाव के लिए सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान हो चुका है, लेकिन घमासान जारी है. एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी के कारण कुछ सीटों पर पेच फंस गया है. बिहार में एनडीए सरकार की अगुवाई कर रहे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सीटों पर चिराग के दावे की वजह से मामला पेचीदा हो गया है.

Advertisement

अब ताजा स्थिति यह है कि जेडीयू ने उन सीटों पर भी सिंबल बांटना शुरू कर दिया है, जो सीट शेयरिंग में चिराग के खाते में चली गई हैं. दरअसल, चिराग पासवान ने कई ऐसी सीटों पर दावा किया है जहां से फिलहाल जेडीयू के विधायक हैं. राजगीर और सोनबरसा ऐसी ही सीटें हैं.

जेडीयू की सीटिंग सीट राजगीर और सोनबरसा चिराग की पार्टी को दिए जाने की वजह से बात बिगड़ती दिख रही है. राजगीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की विधानसभा सीट है. राजगीर से जेडीयू के कौशल किशोर विधायक हैं. वहीं, सोनबरसा से जेडीयू के रत्नेश सदा विधायक हैं.

रत्नेश सदा की गिनती सीएम नीतीश के करीबियों में होती है. सीएम नीतीश इस सीट को लेकर अड़ गए हैं. कहा तो यह भी जा रहा है कि रत्नेश सदा के साथ नीतीश कुमार के रिश्ते कुछ ऐसे हैं कि कुछ भी हो जाए, वह ये सीट चिराग की पार्टी या किसी भी सहयोगी के लिए कभी नहीं छोड़ेंगे.

Advertisement

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: NDA के भीतर सीट शेयरिंग में नया पेच, चिराग पासवान ने JDU की सिटिंग सीटों पर ठोका दावा

सीएम नीतीश ने इस सीट से दो दिन पहले ही रत्नेश सदा को पार्टी का सिंबल भी दे दिया है. नीतीश कुमार के इस कदम से भी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सोनबरसा सीट को लेकर किस कदर गंभीर हैं. सोनबरसा सीट को लेकर सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आमने-सामने हैं.

यह भी पढ़ें: सीट शेयरिंग पर बैठक से निकल गए तेजस्वी, राहुल-खड़गे से मिले बिना ही पटना लौटे, RJD-कांग्रेस में बढ़ी तल्खी!

जेडीयू मोरवा विधानसभा सीट भी चिराग पासवान की पार्टी को नहीं देना चाहती. जेडीयू ये सीट 2020 में 11 हजार वोट से हार गई थी. सीट शेयरिंग पर टकराव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं की इमरजेंसी मीटिंग बुला ली. यह बैठक जेडीयू की सीटिंग सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी के दावे पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी.

जेडीयू और एलजेपीआर में बढ़ती रार, सीटों को लेकर खींचतान के बीच बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरीऔर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि सीटों पर सकारात्मक चर्चा अंतिम दौर में है. एनडीए में सीटों की संख्या के विषय में बातचीत सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है. दोनों ही नेताओं ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए के सभी घटक दलों की एकजुटता का दावा किया है..

Advertisement
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement