चुनावी रणनीति के लिए मायावती ने बुलाई बैठक, राइट में भाई आनंद तो लेफ्ट में भतीजे ईशान दिखे

बसपा की ऑल इंडिया बैठक में मायावती के राइट में भाई आनंद कुमार और लेफ्ट में भतीजे ईशान आनंद की मौजूदगी से पार्टी में उत्तराधिकार की स्थिति साफ होती दिख रही है. आकाश आनंद को बाहर किए जाने के बाद अब ईशान आनंद को संगठन में नई पीढ़ी के नेतृत्व के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी है.

Advertisement
मायावती के राइट में आनंद कुमार और लेफ्ट में ईशान आनंद (Photo-X) मायावती के राइट में आनंद कुमार और लेफ्ट में ईशान आनंद (Photo-X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब परिवार से लेकर पार्टी के संगठन तक में बड़ी सियासी उथल-पुथल मची हुई है. बैठक के दौरान मंच पर मायावती के ठीक दाहिनी (राइट) तरफ उनके भाई आनंद कुमार नजर आए, तो बायीं (लेफ्ट) तरफ उनके छोटे भतीजे ईशान आनंद खड़े दिखे.

Advertisement

आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद मायावती ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके भाई आनंद कुमार के परिवार से अब केवल उनके छोटे बेटे ईशान आनंद को ही पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाएगा. ऐसे में पूरे सियासी गलियारे की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बैठक में मायावती ईशान आनंद को लेकर क्या औपचारिक घोषणा करती हैं.

मिशन-2027 के लिए बसपा की बैठक

उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों के साथ मायावती गहन मंथन करेंगी. बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की जाएगी. इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति और संगठन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.

Advertisement

मायावती बैठक में संभावित बसपा उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चा और समीक्षा करेंगी. वे पार्टी नेताओं से उनके अपने राज्यों और क्षेत्रों में संगठन की स्थिति की जानकारी लेंगी. मायावती पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों पर अब तक कितना काम हुआ है, इसकी प्रगति रिपोर्ट भी लेंगी. बसपा के लिए उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां इस बैठक का मुख्य बिंदु रहेंगी.

ईशान आनंद को क्या मिलेगी जिम्मेदारी?

आकाश आनंद को बसपा से बाहर किए जाने के बाद यह महत्वपूर्ण बैठक हो रही है. इसीलिए लखनऊ की इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं कि मायावती क्या बड़ा फैसला लेती हैं. पिछले कुछ समय में हुई राजनीतिक उथल-पुथल के बाद मंच पर ईशान आनंद की मायावती के ठीक बगल में उपस्थिति यह साफ संकेत देती है कि पार्टी में अब उन्हें नई पीढ़ी के नेतृत्व के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है.

ईशान आनंद को अपने ठीक बगल में स्थान देकर मायावती ने पार्टी कैडरों को यह संदेश दे दिया है कि भविष्य की सांगठनिक कमान में ईशान की मुख्य भूमिका होगी. वहीं, मायावती के दाहिनी तरफ आनंद कुमार की मौजूदगी पार्टी के भीतर उनके पुराने, भरोसेमंद और प्रशासनिक या सांगठनिक नियंत्रण को दर्शाती है. वे पार्टी के वरिष्ठ कैडर और नए नेतृत्व के बीच एक मजबूत कड़ी का काम कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »