बिहार में पत्रकारों को अब हर महीने ₹15 हजार पेंशन, चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है. वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. पत्रकारों की सुविधाओं का हम लोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं, जिससे वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें."

Advertisement
बिहार के पत्रकारों को नीतीश कुमार का तोहफा (Photo: PTI) बिहार के पत्रकारों को नीतीश कुमार का तोहफा (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. अब बिहार के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिल रही पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है. 

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना' के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है. साथ ही इस योजना योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मौत होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपए की जगह 10 हजार रुपए की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है." 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है. वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. पत्रकारों की सुविधाओं का हम लोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं, जिससे वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव बहिष्कार के मुद्दे ने फिर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अलग अलग राह पर ला खड़ा किया

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार कई बड़े ऐलान कर चुके हैं. इससे पहले भी उन्होंने इस तरह की कुछ घोषणाएं की.

  • सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना राशि में बढ़ोतरी की गई. बुजुर्गों और दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है.
  • पिछले दिनों आम जनता को राहत देते हुए नीतीश कुमार ने 125 यूनिट तक फ्री बिजली देने का ऐलान किया. यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा और जुलाई माह के बिल से ही इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा.
  • बिहार सरकार आने वाले पांच वर्षों (2025 से 2030) के दौरान एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी. यह टारगेट वर्ष 2020-25 के मुकाबले दोगुना होगा.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »