बिहार में महागठबंधन को एक और झटका, मोहनिया से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, यूपी की हैं मूल निवासी

चुनाव आयोग ने मोहनिया से आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया है. आयोग को जांच में पता चला कि श्वेता ने 2020 के चुनाव में भी मोहनिया से नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने अपना पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा के रूप में दर्ज कराया था. हालांकि, इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पर्याप्त सबूत नहीं माना.

Advertisement
आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द. (Photo: ITG) आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द. (Photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 22 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब चुनाव आयोग ने कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने श्वेता सुमन को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी मानते हुए उनका नामांकन अमान्य करार दिया है.

श्वेता सुमन ने मोहनिया सीट से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि श्वेता बिहार की मूल निवासी नहीं हैं. बीजेपी का आरोप था कि श्वेता उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं और बिहार की किसी आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए यहां का मूल निवासी होना जरूरी है.

Advertisement

चुनाव आयोग ने बीजेपी की शिकायत पर गौर किया और श्वेता सुमन के डॉक्यूमेंट्स की जांच की. जांच में पाया गया कि श्वेता ने 2020 के चुनाव में भी मोहनिया से नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने अपना पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा के रूप में दर्ज कराया था. हालांकि, इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पर्याप्त सबूत नहीं माना और उनका नामांकन रद्द कर दिया.

'डरी हुई है बीजेपी और उसके उम्मीदवार'

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

नामांकन रद्द होने पर नाराजगी जताते हुए श्वेता सुमन ने कहा, 'बीजेपी और उनके उम्मीदवार को मुझ से, मेरी पार्टी और आरजेडी की सरकार के आने का डर है. इसी लिए वह अन्याय कर रहे हैं. सोच लीजिए एक व्यक्ति को चुनाव नहीं लड़ने दिया जा रहा, लोकतंत्र में ये अधिकार नहीं.'

Advertisement

'यहां 20 सालों से रह रही हूं'

उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आ गई तो वो क्या करने वाले हैं, बिहार का नाश करने वाले हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मैं यहां की मूल निवासी नहीं हूं और मेरा जाति प्रमण-पत्र यूपी का है. जबकि मैं यहां 20 साल से रह रही हूं.

VIP उम्मीदवार का नामांकन रद्द

श्वेता सुमन से पहले विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन मोतिहारी की सुगौली सीट से रद्द हो गया था. तकनीकी कारणों से उनका नामांकन रद्द किया गया, जिससे महागठबंधन को बड़ा झटका लगा और इस सीट पर एनडीए की स्थिति मजबूत हो गई है.

दो चरणों में होगा मतदान

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतदान दो चरणों 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा. जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »