बंगाल चुनाव: केंद्रीय बलों के खिलाफ प्रदर्शन, ममता बनर्जी बोलीं- कुचला जा रहा है लोकतंत्र

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच सियासी तनाव चरम पर है. कहीं महिलाओं का प्रदर्शन, तो कहीं केंद्रीय बलों पर आरोप-प्रत्यारोप. ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. EVM छेड़छाड़ के आरोपों ने चुनावी माहौल गरमा दिया है.

Advertisement
TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के दफ्तर के पास बड़ी संख्या महिलाओं का प्रदर्शन हुआ है. (Photo: PTI) TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के दफ्तर के पास बड़ी संख्या महिलाओं का प्रदर्शन हुआ है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान सियासी घमासान तेज हो गया है. दक्षिण 24 परगना समेत कई इलाकों में वोटिंग के बीच तनाव, आरोप-प्रत्यारोप और विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं. फलता विधानसभा क्षेत्र में TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के दफ्तर के पास केंद्रीय बलों के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन हुआ है. 

जहांगीर खान के दफ्तर के पास बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हो गईं. जब सुरक्षाबलों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो महिलाएं खुलकर विरोध में उतर आईं. इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ''हमने इतनी ज्यादतियां पहले कभी नहीं देखी थी.'' 

Advertisement

उनका आरोप है कि केंद्रीय बल आम लोगों को परेशान कर रहे हैं, यह लोकतंत्र को कुचलने जैसा है. केंद्रीय बल एक खास पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. दूसरी तरफ, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती भी बढ़ाई गई है. विशेष पुलिस पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा ने दक्षिण 24 परगना जिले का दौरा किया और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी. 

उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अफसर शर्मा फिलहाल प्रयागराज में ACP हैं, पिछले कुछ दिनों से अपने सख्त रुख के चलते चर्चा में हैं. डायमंड हार्बर इलाका TMC नेता अभिषेक बनर्जी का का गढ़ माना जाता है, वहां उन्होंने जाकर उपद्रवियों को चेतावनी दी कि यदि वोटिंग में बाधा डालने की कोशिश हुई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

वो जहांगीर खान के घर भी पहुंचे और मतदाताओं को डराने-धमकाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही. उनकी इस सख्ती पर TMC नेताओं ने विरोध जताया. उन पर चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उनके खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में में याचिका भी दायर की गई, जिसके खारिज कर दिया गया.

Advertisement

इस दौरान CRPF के DGP ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी डायमंड हार्बर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया. वहीं BJP की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए. IT सेल प्रमुख अमित मालविय ने दावा किया कि कई बूथों पर EVM में टेप लगाकर BJP के विकल्प ब्लॉक कर दिए गए.

भवानीपुर से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है. उन्होंने दावा किया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भी दी है. उधर TMC ने केंद्रीय बलों पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि फलता के बेलसिंघा गांव में महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया. 

TMC प्रवक्ता अनिर्बान बनर्जी ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर आम ग्रामीणों, खासकर महिलाओं के साथ जबरदस्ती की गई. इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए. इन सबके बीच चुनाव आयोग ने इस क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया है. हालांकि, अब तक किसी बड़ी अप्रिय घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सबकी नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement