'मोदी जी तीन बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे', लखनऊ में बोले अमित शाह

उत्तर प्रदेश बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बन चुके हैं और चौथी बार भी बनेंगे. शाह ने गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा दिखाई देने की बात कही.

Advertisement
UP में अमित शाह ने पीएम मोदी के चौथी बार पीएम बनने की भविष्यवाणी की है. (File Photo-PTI) UP में अमित शाह ने पीएम मोदी के चौथी बार पीएम बनने की भविष्यवाणी की है. (File Photo-PTI)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं और चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे. लखनऊ में उत्तर प्रदेश बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है. शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर उन्हें अभी भी अपना प्रदर्शन सुधारना है, तो जमीन पर उतरकर काम करना होगा.

Advertisement

'प्रदर्शन सुधारना है तो मेहनत कीजिए'

अमित शाह ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को यूपी 2027 विधानसभा चुनावी तैयारियों में जुटने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं. पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक काम करना जरूरी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की.

गृह मंत्री शाह ने कहा कि देश में बीजेपी का विस्तार कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ है. पार्टी ने कई राज्यों में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा दिखाई देने की बात कहकर बीजेपी के बढ़ते प्रभाव का जिक्र किया.

2027 के चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक

लखनऊ में आज शुक्रवार को हुई इस बैठक में उत्तर प्रदेश बीजेपी के करीब 2,850 नेता और पदाधिकारी शामिल हुए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.

Advertisement

इसके अलावा केंद्र सरकार में शामिल उत्तर प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और पार्टी के अलग-अलग मोर्चों के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. बैठक का मुख्य मकसद 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना और चुनावी तैयारियों को दिशा देना है.

2027 में सत्ता बरकरार रखने की चुनौती

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए 2027 का विधानसभा चुनाव अहम है. पार्टी ने 2017 में बड़ी जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2022 में भी बीजेपी सत्ता में वापसी करने में सफल रही. हालांकि, 2017 के मुकाबले उसकी सीटें कम हो गई थीं. वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया. इससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुकाबला और दिलचस्प हो गया. अब बीजेपी के सामने अपनी सरकार बनाए रखने के साथ संगठन को मजबूत करने की चुनौती है.

यह भी पढ़ें: '312 सीट वाली रिकॉर्ड जीत याद दिलाने आया हूं', लखनऊ में BJP कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह

इसी को देखते हुए पार्टी ने चुनाव से काफी पहले बैठकों और तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है. लखनऊ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी इसी रणनीति का हिस्सा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »