CBSE JEE MAIN 2018: नतीजे घोषित, विजयवाड़ा के सूरज कृष्णा ने किया टॉप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2018 (JEE MAIN 2018) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in और cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2018 (JEE MAIN 2018) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in और cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जेईई मेन में विजयवाड़ा से सूरज कृष्णा ने ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान हासिल किया है.

बता दें, अभी पेपर 1 के नतीजे जारी किए गए है. पेपर 1 में 11,35,084 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिसमें से  2,31,024 स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है. वहीं पेपर 2 का रिजल्ट 1 मई को जारी किया जाएगा.

Advertisement

आपको बता दें, पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा जा रहा था कि परीक्षा के रिजल्ट 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जारी किए जा सकते हैं, लेकिन रिजल्ट में देरी हुई और शाम को 6 बजे के बाद जारी किया गया.

बोर्ड ने इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया था. ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल को और ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 15-16 अप्रैल को किया था. ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 112 शहरों में 1621 परीक्षा केंद्रों पर की गई थी. इस परीक्षा में 646814 पुरुष, 266745 महिला और 3 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भाग लिया था. परीक्षा भारत के बाहर भी कई शहरों में करवाई गई थी. बोर्ड परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी कर चुका है.

इस परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को एक और परीक्षा में भाग लेना होगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. पेपर वन में प्राप्त अंक के आधार पर जेईई के लिए ऑल इंडिया रैंक जारी होगी. रैंक आने के बाद 2,24,000 अभ्यर्थी जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे. मेन्स के स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई व राज्यों के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा.

Advertisement

जेईई एडवांस की परीक्षा 20 मई को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसके बाद रिजल्ट 10 जून को जारी किया जाएगा. इस परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद मई के पहले हफ्ते में एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे. गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा का आयोजन सीबीएसई की ओर से किया जाता है, जबकि जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी की ओर से किया जाता है और इसके रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों को कॉलेज में एडमिशन मिलता है.

कैसे देखें अपना रिजल्ट

- अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nic.in पर जाएं.

- उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.

- उसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और अपना रिजल्ट देख लें.

इस पर क्लिक करके डायरेक्ट देखें रिजल्ट.. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement