1 सेकेंड में गणित के कठिन सवाल हल कर देती है दिल्ली की ये बच्ची, जानें क्या है राज

दिल्ली की रहने वाली 13 साल की अदिति कुछ सेकेंड में मौख‍िक सॉल्व कर देती हैं मैथ्स के मुश्क‍िल सवालों को. जानिये क्या है अदिति का सक्सेस मंत्र...

Advertisement
aditi sharma aditi sharma

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

क्या कभी किसी ऐसे बच्चे को देखा है जो 1 सेकेंड में मैथ्स के सवाल हल कर दे. अगर नहीं तो हम यहां आपकी मुलाकात एक ऐसी ही बच्ची से करा रहे हैं, जो कुछ सेकेंड में ही मैथ्स के मुश्क‍िल से मुश्क‍िल सवाल के जवाब ढूंढ़ निकालती है.

उस बच्ची का नाम है अदिति शर्मा. महज 13 साल की उम्र में अदिति गणित के ऐसे सवालों को चुटकियों में हल कर देती हैं, जिसे देखकर आप भी चकरा जाएं.

Advertisement

अदिति दिल्ली की रहने वाली हैं और हाल ही में दिल्ली में आयोजित स्टेट लेवल अबाकस एंड मेंटल एरिथमेटिक चैम्प‍ियनशिप में हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में अदिति के अलावा 60 अन्य छात्र भी शामिल थे. अदिति ने 'लिसनिंग कॉम्पटिशन' में इन सभी को पछाड़कर बाजी मार ली.

लेकिन सबसे खास बात यह है कि अदिति मैथ्स के मुश्किल सवालों का हल निकालने के लिए कागज कलम का इस्तेमाल नहीं करतीं. बल्क‍ि वो जुबानी हल ही निकालती हैं और उनकी स्पीड कागज पर सवाल हल करने वालों से कहीं ज्यादा है.

यह प्रतियोगिता जीतने पर अदिति को इनाम के रूप में ट्रॉफी और 5100 रुपये मिले हैं.

अदिति का सक्सेस मंत्र

अदिति कहती हैं कि उनकी सफलता के पीछे सिर्फ और सिर्फ प्रैक्ट‍िस का हाथ है. बिना इसके वह 1 सेकेंड में मैथ्स के सवाल हल नहीं कर सकती. किसी भी चीज में महारत प्राप्त करनी है तो उसके लिए आपको सिर्फ प्रैक्ट‍िस ही करना होगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »