यूपी में चुनाव से पहले सरकार ने निकाली बंपर वैकेंसी, 20 हजार शिक्षकों को मिलेगी नौकरी

यूपी के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में 20,382 पदों पर भर्ती निकली है. टीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं. जानें भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें.

Advertisement
यूपी में शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल. (File Photo) यूपी में शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल. (File Photo)

आनंद राज

  • लखनऊ,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका आया है. प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों के 20,382 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है. इसमें टीजीटी के 17,735 पद, प्रधानाध्यापक के 1,172 पद और प्रधानाचार्य के 1,475 पद शामिल हैं. तीनों भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू हो रही है. हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन की तारीखें और परीक्षा का शेड्यूल अलग-अलग है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापनों के मुताबिक, टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे. वहीं, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के पदों के लिए आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं. तीनों भर्तियों में आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.

किस भर्ती में कितने पद?

तीनों भर्ती विज्ञापनों के तहत कुल 20,382 पदों पर चयन किया जाएगा.

  • टीजीटी: 17,735 पद
  • प्रधानाध्यापक: 1,172 पद
  • प्रधानाचार्य: 1,475 पद

टीजीटी के 17,735 पदों में लड़कों के स्कूलों के 16,193 पद और लड़कियों के स्कूलों के 1,542 पद शामिल हैं. इन भर्तियों से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ स्कूलों के प्रमुखों के पद भी भरे जाएंगे.

Advertisement

आवेदन और फीस जमा करने की तारीखें

अभ्यर्थियों को आवेदन से जुड़ी तारीखों का खास ध्यान रखना होगा. तीनों भर्तियों के लिए आवेदन और फीस जमा करने की समय-सीमा अलग है.

टीजीटी भर्ती

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 अक्टूबर 2026
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 23 नवंबर 2026
  • आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख: 26 नवंबर 2026
  • लिखित परीक्षा: 23 और 24 दिसंबर 2026

प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 अक्टूबर 2026
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 22 नवंबर 2026
  • आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख: 26 नवंबर 2026
  • लिखित परीक्षा: 7 जनवरी 2027

आवेदन के लिए OTR जरूरी

तीनों भर्तियों में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR पूरा करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है. अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से पहले संबंधित भर्ती का विज्ञापन पढ़ लेना चाहिए, ताकि योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन से जुड़े नियमों को लेकर कोई परेशानी न हो.

टीजीटी भर्ती में कितनी फीस लगेगी?

टीजीटी भर्ती के लिए सामान्य, अनारक्षित, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. SC और ST वर्ग के लिए फीस 500 रुपये है, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को 300 रुपये देने होंगे.

Advertisement

टीजीटी के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

टीजीटी भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष बताई गई है. शैक्षिक योग्यता के तहत संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की योग्यता का प्रावधान है. इसके साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. जरूरी है.

शारीरिक शिक्षा के पदों के लिए B.P.Ed. या B.P.E. की योग्यता निर्धारित है. कक्षा 6 से 8 के स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना भी अनिवार्य बताया गया है. अभ्यर्थियों को पात्रता की पूरी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से जांचनी चाहिए.

360 अंकों की होगी टीजीटी परीक्षा

टीजीटी की लिखित परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए दो घंटे मिलेंगे और कुल अंक 360 होंगे. सामान्य ज्ञान के 30 प्रश्न होंगे, जबकि संबंधित विषय से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे. गलत जवाब देने पर 1 अंक कटेगा. यानी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी.

चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतनमान मिलेगा.

किस विषय में कितने पद?

टीजीटी भर्ती में प्रमुख विषयों के पदों का विवरण इस तरह है.

Advertisement
  • हिंदी: 2,791 पद
  • अंग्रेजी: 2,517 पद
  • विज्ञान: 2,493 पद
  • सामाजिक विज्ञान: 2,482 पद
  • गणित: 2,349 पद
  • संस्कृत: 1,289 पद
  • शारीरिक शिक्षा: 849 पद
  • गृह विज्ञान: 798 पद
  • चित्रकला: 775 पद
  • जीव विज्ञान: 660 पद

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण संबंधी नियम और जरूरी प्रमाण-पत्रों की जानकारी संबंधित विज्ञापन में जरूर जांच लें. टीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती की विस्तृत जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »