पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह समस्या अब एक रोग बन चुकी है. केंद्र और राज्य सरकारें परीक्षाओं को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने के लिए लगातार सावधानी बरत रही हैं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भी इस दिशा में जरूरी इंतजाम कर रही है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री पटना से दिल्ली रवाना होने के दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पेपर लीक की समस्या और बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों पर अपनी बात रखी.
परीक्षा में पेपर लीक होने की स्थिति में छात्रों के खर्च का भुगतान शिक्षा विभाग की ओर से किए जाने संबंधी सवाल पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संबंधित अध्यक्ष ने क्या बयान दिया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में जनता पर अनावश्यक खर्च का बोझ नहीं पड़ना चाहिए.
बिहार में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा
शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ बैठक हुई है, जिसमें प्राथमिक शिक्षा सहित शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा की गई. उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा विभाग समेत विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’, BJP शासित एक और राज्य में CJP का एक्शन, अब ओडिशा पर निशाना
पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या बन चुकी है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सावधानी बरत रही हैं.
परीक्षा में गड़बड़ियों को रोकने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है. मंत्री ने बिहार सरकार की ओर से इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया.
शुभम लाल