Rojgar Mela 2023: 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंग पीएम मोदी, इस समय शुरू होगा प्रोग्राम

Rojgar Mela 2023: प्रधानमंत्री मोदी आज 51 हजार युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. पीएम मोदी ने इस साल दिसंबर तक दस लाख रोजगार देने की घोषणा की थी. इसी के तहत अब तक लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. 

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोजगार मेले के दौरान 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. पीएम मोदी शाम 04 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र बांटेंगे. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री देश भर में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 38 स्थानों पर मौजूद रहेंगे.

इन विभागों में मिलेगी सरकारी नौकरी
इस रोजगार मेले में युवाओं की रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में नियुक्तियां होंगी. इस कार्यक्रम में सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शिमला से, आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा रांची से, सड़क परिवहन एवं यातायात मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से समेत अलग अलग जगहों से केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे. 

Advertisement

रोजगार मेले में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियां की जा रही हैं. अगले महीने अंतिम रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. कहा जा रहा है कि यह अगले लोक सभा चुनाव से पहले बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष के हमले की धार कुंद करने की रणनीति है.

इसके अलावा रोजगार मेले के रूप में चल रहा यह प्रयास रोजगार को बढ़ावा देने और देश के कार्यबल की वृद्धि और विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. जैसे ही नियुक्ति पत्र बांटे जाते हैं, यह उन हजारों इच्छुक युवाओं के लिए आशा की किरण के रूप में काम करता है जो जल्द ही विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेंगे.

बता दें कि पिछले साल 22 अक्टूबर को धनतेरस पर रोजगार मेले की शुरुआत हुई थी और तब से इसे देश भर में केंद्रीय स्तर पर और भाजपा शासित राज्यों में अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया गया है. पीएम मोदी ने इस साल दिसंबर तक दस लाख रोजगार देने की घोषणा की थी. इसी के तहत अब तक लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »