NEET पेपर लीक में CBI का एक्शन, मनीष प्रकाश और आशुतोष ग‍िरफ्तार, 20-25 छात्रों के लिए बुक कराया था कमरा

बिहार में नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आज पहली ग‍िरफ्तारी की है. सीबीआई ने इस मामले में लर्न एंड प्ले हॉस्टल में कमरा बुक कराने के आरोपी मनीष प्रकाश को ग‍िरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Neet Paper Leak in Bihar Neet Paper Leak in Bihar

जितेंद्र बहादुर सिंह / अरविंद ओझा

  • पटना/नई दिल्ली ,
  • 27 जून 2024,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीमें बिहार और गुजरात में जांच में जुटी हैं. बिहार में सीबीआई की टीम ने गुरुवार को नीट पेपर लीक के मामले में 'सेफ हाउस' में कमरा बुक करने वाले मनीष प्रकाष और आशुतोश को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने आरोपी मनीष प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने पेपर लीक के दो आरोपी चिंटू और मुकेश को रिमांड पर हैं. सीबीआई की दो टीम नालंदा और समस्तीपुर में है. वहीं एक टीम हजारीबाग पहुंची हुई है. सीबीआई ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल सहित कुल 8 लोगों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

सीबीआई ने मनीष के साथ उसके दोस्त आशुतोष को भी गिरफ्तार किया है. NEET पेपर लीक मामले में आशुतोष की दूसरी गिरफ्तारी है. आज तक/इंडिया टुडे ने कुछ दिन पहले आशुतोष का इंटरव्यू किया था जिसमें उसने पेपर लीक की बात कबूली थी.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, 'सेफ हाउस' में 2 दिन क्या-क्या हुआ, आशुतोष ने बताई पूरी कहानी

कौन है मनीष प्रकाश?

मनीष प्रकाश वहीं व्यक्ति है जिसने अपने दोस्त आशुतोष से कहकर लर्न एंड प्ले स्कूल को परीक्षार्थियों के लिए बुक कराया था. दरअसल पटना के खेमनी चक स्थित लर्न प्ले स्कूल में मिला जला हुआ नीट का प्रश्न पत्र नीट पेपर लीक कांड के सबसे अहम सबूतों में एक है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्ले एंड लर्न स्कूल को मनीष प्रकाश ने रात भर के लिए किराए पर बुक कराया था. बता दें, इसी स्कूल से जले हुए मिले प्रश्न पत्र के आधार पर पटना पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की जांच की सारी थ्योरी टिकी हुई थी. EOU की टीम लगातार एनटीए से जले हुए प्रश्न पत्र के बारे में जानकारी मांग रही थी. इस स्कूल से मिले हुए जले हुए पेपर के सीरियल नंबर से ही जांच की आगे की कड़ी जुड़ी है. इस पेपर पर दी गई जानकारी से पता चला था कि ये हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के परीक्षा केंद्र से लीक हुआ था.

Advertisement

आरोप है कि मनीष प्रकाश ने ही यहां पर 20 से 25 की संख्या में नीट परीक्षार्थियों को रुकवाया था जिन्होंने नीट पेपर प्रश्न पत्र और आंसर शीट रटकर एग्जाम दिया. ये भी कहा गया था कि मनीष प्रकाश ने संजीव मुखिया के कहने पर परीक्षार्थियों के लिए शेल्टर का इंतजाम किया. मनीष प्रकाश मूल रूप से नालंदा का ही रहने वाला है और उसकी फैमिली पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके में रहती है. सीबीआई अब मनीष को ग‍िरफ्तार कर चुकी है, पूछताछ में अब इस मामले से जुड़े और भी राज खुलेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »