हर जंग तो हारते हैं... फिर सीने पर किस बात के मेडल लटकाकर घूमते हैं पाकिस्तानी सेना के अफसर?

Pakistani Army Medals: आपने देखा होगा कि पाकिस्तान आर्मी के अफसर वर्दी पर कई मेडल लगाए नजर आते हैं. मगर सवाल है कि जंग में हारने के बाद भी उन्हें किस बात का मेडल मिलता है.

Advertisement
पाकिस्तानी सेना के अधिकारी पाकिस्तानी सेना के अधिकारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

पाकिस्तान एक बार नहीं, कई बार भारत के साथ कई जंग लड़ चुका है. हर बार नतीजा ये ही होता है कि पाकिस्तान को भारत से करारा जवाब मिलता है और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ता है. सिर्फ भारत ही नहीं, जब भी पाकिस्तान का अन्य देशों से सामना हुआ है तब भी पाकिस्तानी आर्मी को मुंह की खानी पड़ती है. लेकिन, जब भी आपने पाकिस्तानी सेना के अफसर को देखा होगा, तो उनकी वर्दी पर कई मेडल लटके होते हैं. 

Advertisement

ऐसे में ये सवाल अक्सर पूछा जाता है कि जब पाकिस्तान की सेना को हमेशा हार का सामना ही करना पड़ता है तो फिर सेना के जवान इतने मेडल किस बात के लेकर घूमते हैं. तो जानते हैं पाकिस्तानी आर्मी के इन मेडल की क्या कहानी है... 

कितनी जंग हार चुका है पाकिस्तान?

पाकिस्तान भारत से ही भारत-पाक युद्ध (1947-48), भारत-पाक युद्ध (1965), भारत-पाक युद्ध (1971) और करगिल युद्ध (1999) में हार चुका है. वैसे पाकिस्तान को सैन्य हार के साथ कूटनीतिक हार का भी सामना करना पड़ता है. 

फिर पाकिस्तान क्यों देता है मेडल?

आपको बता दें कि हर देश की आर्मी अपने सेना के जवानों को उनकी सेवा, वीरता आदि को ध्यान में रखते हुए मेडल देती है. जैसे युद्ध में हिस्सा लेने, वीरता, या विशेष ऑपरेशंस में योगदान के लिए मेडल दिए जाते हैं. इसी वजह से हार के बाद भी पाकिस्तान में कई जवानों को मेडल दिया गया है. इसके अलावा सिर्फ युद्ध ही नहीं बल्कि आतंरिक ऑपरेशन के लिए भी मेडल दिए जाते हैं, जैसे पाकिस्तान का ऑपरेशन zarb-e-Azb. हर देश की सेना में मेडल्स और डेकोरेशन एक परंपरा का हिस्सा होते हैं. 

Advertisement

जिस तरह भारत ने भी कई सालों से कोई जंग नहीं लड़ी है, लेकिन फिर भी सेना की ओर से जवानों को पीस टाइम से जुड़े मेडल दिए जा रहे हैं, ऐसा ही पाकिस्तान में होता है. पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को 1948, 1965, 1971 की लड़ाई के लिए और इसके अलावा 1970 के बलूचिस्तान में ऑपरेशन, सियाचिन विवाद, शिया इनसर्जेंसी, आंतरिक मामलों को लेकर अवॉर्ड दे चुका है.

कितने तरह के मेडल देता है पाकिस्तान?

पाकिस्तान का सर्वोच्च सैन्य वीरता पुरस्कार है निशान-ए-हैदर. ये मेडल सिर्फ पाकिस्तान सशस्त्र बलों के सदस्यों को दिया जाता है. यह पुरस्कार असाधारण बहादुरी के सर्वोच्च कार्यों को मान्यता देता है. इसके बाद हिलाल-ए-जुरात, सितारा-ए-जुरात, तमगा-ए-जुरात, इम्तियाजी सनद का नंबर आता है. 

नॉन ऑपरेशनल अवॉर्ड में सितारा-ए-बिसालत, तमगा-ए-बिसालत, तमगा-ए-खिद्मत क्लास-1, तमगा-ए-खिद्मत क्लास-2, तमगा-ए-खिद्मत क्लास-3 शामिल है.

सिविल मिलिट्री अवॉर्ड्स में निशान-ए-इम्तियाज, हिलाल-ए-इम्तियाज, सितारा-ए-इम्तियाज, तमगा-ए-इम्तियाज, तमगा-ए-खिद्मत शामिल है. 

भारत से हुए युद्ध के लिए भी मिला है मेडल?

भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंगों में भले ही पाकिस्तान को हार मिली है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से जवानों को सम्मान दिया गया है. पाकिस्तान में भारत से हुई जंग को लेकर ये अवॉर्ड मिले हैं...

राजा मुहम्मद सरवर (भारत-पाक युद्ध 1947)
सैफ अली जंजुआ (भारत-पाक युद्ध 1947)
तुफैल मोहम्मद (Indo-Pakistani border skirmishes of 1958)
राजा अजीज भट्टी (भारत-पाक युद्ध 1965)
मुहम्मद अकरम (भारत-पाक युद्ध 1971)
शब्बीर शरीफ़ (भारत-पाक युद्ध 1971)
मुहम्मद हुसैन (भारत-पाक युद्ध 1971)
मुहम्मद महफ़ूज़ (भारत-पाक युद्ध 1971)
करनाल शेर खान (कारगिल युद्ध)
लालक जान (कारगिल युद्ध)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »