ग्रेजुएट्स को मिलेगी 1 लाख से ज्यादा सैलरी, इस सरकारी पद के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां करें चेक

क्या आपने भी ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को हर महीने 1.51 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्तें है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा.  सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

देश की सबसे बड़ी अदालत में नौकरी करने का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है. खास बात यह है कि इस पद पर चयनित उम्मीदवारों का शुरुआती बेसिक सैलरी  47,600 रुपये प्रति माह होगा. पे मैट्रिक्स के मुताबिक, यह सैलरी आगे चलकर 1,51,100 रुपये तक पहुंच सकता है. हालांकि, आवेदन करने के लिए डिग्री के साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग में तय स्पीड होना भी जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए क्या योग्यता मांगी गई है, आवेदन कब तक किया जा सकता है और चयन किस आधार पर होगा.

Advertisement

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के कुल 65 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. ये पद ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित श्रेणी में आते हैं. वैसे तो आवेदन इन पदों पर शुरू हो चुके हैं, जो 10 नवंबर 2026 चलेंगे. आवेदन सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से ही स्वीकार की जाएगी.  वहीं, भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2026 को आयोजित की जा सकता है. 

पद पर होंगी कई परीक्षाएं

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इसकी शुरुआत ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा से होगी. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंग्रेजी शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट देना होगा. इसके बाद इंटरव्यू भी होगा. इन चरणों में उम्मीदवारों की सामान्य जानकारी, अंग्रेजी की समझ, संविधान और न्यायपालिका से जुड़े प्रावधानों, सुप्रीम कोर्ट के नियमों और कंप्यूटर से जुड़े नॉलेज की जांच की जाएगी. वहीं, स्किल टेस्ट में यह देखा जाएगा कि उम्मीदवार तय मानकों के मुताबिक शॉर्टहैंड और टाइपिंग कर पाते हैं या नहीं.   

Advertisement

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा करनी होगी. जहां, सामान्य और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये रखा गया है. वहीं SC, ST, OBC-NCL, EWS, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये देने होंगे. फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जिसके लिए यूको बैंक का पेमेंट गेटवे इस्तेमाल किया जाएगा. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में शुल्क से जुड़े नियम जरूर देख लेने चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए कैसे भरें फॉर्म?

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन का लिंक मिलेगा. फॉर्म भरने से पहले भर्ती के नियमों और अपनी योग्यता की जांच कर लें. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें. जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण निर्धारित तरीके से जमा करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान करें. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें. आवेदन पूरा होने पर उसकी कॉपी और भुगतान की रसीद अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा देखा जा सके.

Advertisement

कितनी मिलेगी सैलरी?

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल-8 के तहत सैलरी दी जाएगी. इस पद का शुरुआती बेसिक पे 47,600 रुपये प्रति माह है. वेतनमान में मूल वेतन बढ़कर अधिकतम 1,51,100 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकता है. इसके अलावा कर्मचारियों को नियमों के अनुसार दूसरे भत्तों का लाभ भी मिल सकता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि 1,51,100 रुपये शुरुआती सैलरी नहीं, बल्कि वेतनमान की अधिकतम मूल वेतन सीमा है. नौकरी की शुरुआत 47,600 रुपये के बेसिक पे से होगी. भत्ते जुड़ने के बाद कुल मासिक वेतन अलग हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »