SBI में निकली भर्ती, नहीं देना होगा एग्जाम, केवल इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन,1.60 करोड़ रुपये है CTC

बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के पास बेहद खास मौका है. SBI को स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की जरूरत है. ऐसे में बैंक ने जीएम और चीफ एआई ऑफिसर, डीजीएम रिस्क एंड ऑपरेशनल एनालिटिक्स, एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट जैसी पोजीशन पर भर्ती निकाली गई है. इसके लिए सालाना CTC 1 करोड़ से ज्यादा हो सकता है. 

Advertisement
SBI में निकली नौकरी. SBI में निकली नौकरी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

बैंकिंग लाइन में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए SBI ने शानदार वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसकी महीने की सैलरी देखकर हो कोई हैरान हो गया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इसके पहले जानते हैं कि कितने पदों पर भर्ती होनी है, पद का नाम क्या है, इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए और सैलरी कितनी मिलेगी. 

Advertisement

कौन से और कितने पदों पर होगी भर्ती? 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में जीएम एंड चीफ ऑफिसर, डीजीएम (रिस्क एंड ऑपरेशनल एनालिटिक्स), डीजीएम (एआई गवर्नेंस एंड कंप्लायंस), डीजीएम, एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट और एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट जैसे पद शामिल हैं. इस भर्ती की खास बात यह है कि 55 साल तक की उम्र वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. यानी उम्र के लिहाज से ज्यादा अनुभवी प्रोफेशनल्स के पास भी बैंक में काम करने का मौका है. चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

क्या होनी चाहिए योग्यता? 

SBI भर्ती के लिए पद के हिसाब से योग्यता और उम्र सीमा

जीएम & चीफ एआई ऑफिसर:  इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BE/BTech/ME/MTech की डिग्री होनी चाहिए. इसके समकक्ष योग्यता के तौर पर स्टैटिस्टिक्स या कंप्यूटर साइंस में MSc, M.Stat या MCA की डिग्री भी मान्य है. उम्मीदवार के पास बैंकिंग, BFSI या IT सेक्टर में कम से कम 15 साल का अनुभव होना जरूरी है. आवेदन के लिए उम्र 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए.

Advertisement

डीजीएम (रिस्क एंड ऑपरेशनल एनाटिक्स): आवेदकों के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BE/BTech/ME/MTech की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा MSc (स्टैटिस्टिक्स/कंप्यूटर साइंस), M.Stat या MCA की योग्यता भी स्वीकार की जाएगी. बैंकिंग, BFSI या IT सेक्टर में कम से कम 10 साल का अनुभव जरूरी है. इस पद के लिए न्यूनतम उम्र 35 साल और अधिकतम 50 साल तय की गई है.

https://sbi.bank.in/documents/77530/57941334/17102026_Detail_ADV_CRPD_SCO_2026-27_30.pdf/226b6572-e6bd-2b73-f266-dc7db9b282bd?t=1792240760461

डीजीएम (एआई गवर्नेंस एंड कॉम्पलायंस):इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BE/BTech/ME/MTech की डिग्री होनी चाहिए. इसके समान योग्यता में MSc (स्टैटिस्टिक्स/कंप्यूटर साइंस), M.Stat या MCA भी शामिल हैं. संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 साल का अनुभव होना जरूरी है. उम्मीदवार की उम्र 35 से 50 साल के बीच होनी चाहिए.

डीजीम डेटा (इंजीनियरिंग, मॉडल एप्लिकेशन देव एंड एआई ऑप्स): इस पद के लिए भी कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BE/BTech/ME/MTech की डिग्री मांगी गई है. उम्मीदवार MSc (स्टैटिस्टिक्स/कंप्यूटर साइंस), M.Stat या MCA की योग्यता के साथ भी पात्र हो सकते हैं. संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. आयु सीमा 35 से 50 साल रखी गई है.

Advertisement

एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट: इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट या संबंधित विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री जरूरी है. उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में अधिकतम 8 साल का अनुभव होना चाहिए. आवेदन के लिए उम्र 30 से 45 साल के बीच निर्धारित है.

एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या संबंधित क्षेत्र में बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ संबंधित क्षेत्र में 8 साल का कार्य अनुभव भी जरूरी है. इस पद के लिए न्यूनतम उम्र 35 साल और अधिकतम 45 साल तय की गई है.

 सबसे खास है सैलरी

इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी सैलरी है. चयनित उम्मीदवारों को पोस्टिंग के मुताबिक, सैलरी मिलेगी.  जीएम और चीफ एआई ऑफिसर का सालाना सीटीसी 160 लाख (1 करोड़ 60 लाख) तक हो सकती है. वहीं डीजीएम के सभी पोस्ट के लिए यह 120 लाख (1 करोड़ 20 लाख) तय किया गया है. एआई सॉल्यूशन और एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट पोजीशन पर यह सालाना 90 लाख CTC तक मिल सकती है. इसमें फिक्स्ड पे 90 प्रतिशत सीटीसी, वेरिएबल पे सीटीसी का 10 प्रतिशत, एनुअल इंक्रीमेंट बैं 5 प्रतिशत तक होगा.

कैसे होगा चयन? 

Advertisement

एसबीआई की इस भर्ती में चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. सभी पद वरिष्ठ स्तर के होने के कारण उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर उन्हें इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा. इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा, जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बजाय इंटरव्यू की तैयारी पर ध्यान देना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »