RRB NTPC 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे चेक करें अपना एग्जाम सिटी

RRB NTPC CEN 06/2025 के तहत ग्रेजुएट स्तर की पोस्ट के लिए परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
RRB NTPC Vacancy 2026 RRB NTPC Vacancy 2026

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. ये स्लिप CEN नंबर 06/2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑनलाइन लॉग इन करके यह देख सकते हैं कि उनका एग्जाम किस शहर में होगा.

गौरतलब है कि ये परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है. उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

Advertisement

बोर्ड परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी करेगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट का समय और परीक्षा से जुड़ी जरूरी निर्देश दिए होंगे.

सिटी इंटिमेशन स्लिप ऐसे डाउनलोड करें

सबसे पहले अपने क्षेत्र के RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
वहां RRB NTPC 2026 City Slip (CEN No. 06/2025) लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
जानकारी सबमिट करते ही आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी.
इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

एडमिट कार्ड कब आएगा?

RRB NTPC का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा. यह सिटी इंटिमेशन स्लिप से अलग होता है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है.

देखें डायरेक्ट लिंक RRB NTPC City Slip

Advertisement

RRB NTPC एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

RRB NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
अपना यूजर आईडी (रजिस्ट्रेशन नंबर) और पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करें.
इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें.

RRB NTPC CEN 06/2025 के तहत ग्रेजुएट स्तर की पोस्ट के लिए परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement