कितनी पढ़ी-ल‍िखी हैं बेबाक भाषण देने वाली नेहा बोरा? जंतर-मंतर 2.O में CEC ज्ञानेश कुमार के ख‍िलाफ खोला मोर्चा

बेबाक भाषण, बुलंद आवाज और विरोध का अलग अंदाज… नेहा बोरा इन दिनों इन्हीं वजहों से चर्चा में हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन में उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है. प्रदर्शन के दौरान उनके वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं नेहा बोरा, जिनकी पहचान सिर्फ छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है.

Advertisement
दिल्ली में प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा ने क्या की है पढ़ाई. (File Photo-PTI) दिल्ली में प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा ने क्या की है पढ़ाई. (File Photo-PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

"जब तक आजादी की याद जिंदा है... तब तक आवाज उठाने का हौसला भी जिंदा रहेगा…" कुछ इसी तरह के बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने वाली नेहा बोरा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में शामिल हैं. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा अपने भाषणों में छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाती रही हैं. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और हिरासत में लिए जाने के बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. थिएटर से छात्र राजनीति तक का सफर तय करने वाली नेहा आखिर कौन हैं और कैसे बनीं छात्र आंदोलन का जाना-पहचाना चेहरा?

Advertisement

हर फोटो और वीडियो में छाई नेहा

इन दिनों जेएनयू स्टूडेंट और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में हो रहे प्रोजेस्ट के दौरान वह राहुल गांधी के साथ-साथ नजर आ रही थीं. उनकी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. नेहा बोरा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पीएचडी कर रही हैं. उनका शोध थिएटर और प्रदर्शन अध्ययन से जुड़ा है.

लेकिन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में भी नेहा की अंदाज की चर्चा हो रही है. कभी पुलिस बैरिकेड्स को हटाते हुए तो कभी डिटेन होने के बाद से नेहा का अंदाज भी लोगों को खूप पसंद आ रहा है. कई लोग तो उन्हें राजनीति के एक उभरते चेहरे के तौर पर देख रहे हैं. इस बीच लोग उनकी एजुकेशन प्रोफाइल के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक हैं. 

Advertisement

खबरों के मुताबिक, नेहा बोरा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने डॉ. बीआर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली से पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. उनकी पढ़ाई प्रदर्शन अध्ययन पर केंद्रित थी. बाद में उन्होंने JNU के कला एवं सौंदर्यशास्त्र विभाग में थिएटर और प्रदर्शन अध्ययन में पीएचडी के लिए दाखिला लिया.

एक अच्छी कलाकार भी हैं नेहा 

बता दें कि नेहा केवल राजनीति में सक्रीय नहीं हैं बल्कि उनकी दिलचस्पी थिएटर में भी रही है. थिएटर से जुड़े अनुभव और विश्वविद्यालयों में चल रही राजनीतिक गतिविधियों ने उन्हें सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया है. 
 
पढ़ाई के साथ छात्र राजनीति में भी सक्रिय

पढ़ाई के साथ नेहा बोरा छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं. वह शिक्षा तक पहुंच, छात्रों के अधिकारों और कॉलेजों में जवाबदेही जैसे मुद्दों को उठाती रही हैं. AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर वह परीक्षा से जुड़ी समस्याओं और छात्रों को समान अवसर देने जैसे मुद्दों पर होने वाले प्रदर्शनों में शामिल रही हैं. संगठन अभियान चलाने, विरोध प्रदर्शन करने और छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने के जरिए उनकी समस्याओं को उठाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »