TIPS: सर्दियों में ऐसे करें पढ़ाई, बोर्ड एग्जाम में आएंगे अच्छे नंबर

सर्दी और एग्जाम दोनों एक साथ आते हैं. ऐसे में पढ़ाई करते समय नींद आ जाती है. अगर आप परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो ऐसे करें सर्दियों में पढ़ाई.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 05 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

सर्दियां आते ही स्टूडेंट्स में आलस दिखना शुरू हो जाता  है. इन दिनों में पढ़ने का मन नहीं करता, वहीं बोर्ड परीक्षा में अब बस 3 महीने बाकी हैं. ऐसे में अगर अच्छे नंबरों से पास होना है तो चाहे कितनी भी सर्दी क्यों ना हो पढ़ना ही पड़ेगा..

सर्दियों में पढ़ते वक्त ना आएं आलस, इसके लिए अपनाएं ये टिप्स

Advertisement

1. गर्म कपड़े पहन कर पढ़ाई करें

सर्दी आ चुकी है, ऐसे में आपको पढ़ते समय अपने सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. पढ़ाई करते समय आपको कंबल से दूरी बना लेनी ही चाहिए ताकि आप पढ़ाई पर फोकस रख सके. इसके लिए गर्म कपड़े को पहन लें और हां मोजे और गर्म टोपी का इस्तेमाल जरूर करें.

2. लेटकर नहीं, बैठ कर करें पढ़ाई

सर्दियों के मौसम में जो अक्सर देखा गया है कि स्टूडेंट्स खुद को कंफर्टेबल रखने के लिए लेटकर पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसा करने की वजह से आपके आलसपन बढ़ेगा और नींद आ जाएगी. इससे बचने के लिए आप कुर्सी पर या फिर बेड पर बैठ कर पढ़ना चाहिए.

3. लगातार नहीं पढ़ें, छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें

घंटों लगातार पढ़ने से थकान बढ़ती है साथ ही बोरिंग लगने लगता है. कोशिश करें आधे-आधे घंटे पर उठकर थोड़ा घूम लें. इससे आप फ्रेश फील करेंगे साथ ही पूरी एनर्जी के साथ दोबारा ध्यान से पढ़ सकेंगे.4. खान-पान का खास ख्याल रखें: सर्दियों का मौसम है तो गरमा-गरम खाने की चाहत भी होती है. ऐसे में कोशिश करें कि खाना ज्यादा मात्रा में न खाएं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको नींद आएगी और आप अपने स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे.

Advertisement

4. गर्म पेय लें

खुद को चार्ज रखने के लिए चाय, कॉफी पढ़ने के दौरान ले सकते हैं. अगर आप चाय- कॉफी दोनों में से कुछ नहीं पीते हैं तो परेशान होने की बात नहीं, आप गरम दूध पी सकते हैं जो कि सेहत के लिए भी काफी अच्छा साबित होगा.

5. रूटीन का रखें खास ख्याल

अगर एग्जाम सर पर हो तो आप अपने लिए एक रूटीन बना लें. आलस को त्याग दें और कोशिश करें कि सुबह का समय अपने पढ़ाई को जरूर दे. बड़े-बुजुर्गों के मुताबिक सुबह का समय पढ़ाई के लिए बेस्ट माना जाता है. इसके अलावा इस समय आप जो भी याद करेंगे वो एग्जाम में भूलने की गुंजाइश भी कम रहेगी.

6. जगह का चुनाव करें

आप पढ़ने के लिए ऐसे जगह का चुनाव कर सकते हैं जहां आपको धूप मिलें. इसके लिए अपने जरूरत के समान को एक बैग में लें और अपने घर के छत पर, बालकनी में, पार्क में या फिर वैसी जगह जहां आपको आसानी से धूप मिलें. इन तरीकों को आजमा कर आप न सिर्फ अपने स्टडी पर ध्यान दे सकते हैं बल्कि अपने पढ़ाई करने के तरीकों में काफी रोचकता ला सकते हैं जिससे आपका पढ़ने में मन लगेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement