ड्यूटी के बाद भी ऑफिस में रुको... मैनेजर की बात पर Gen Z ने दिया ऐसा जवाब!

X पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जहां एक जेन जी एम्प्लॉय को मैनेजर तय समय खत्म होने के बाद भी मैनेजमेंट का अप्रूवल लेकर घर जाने की बात कहते हैं. जिसका जवाब जेन जी एम्प्लॉय अपने अंदाज में देता है और खुद मैनेजमेंट पर ही सवाल खड़े कर देता हैं.

Advertisement
जेन जी एम्प्लॉय ने मैनेजर को दिया दो टूक जवाब जेन जी एम्प्लॉय ने मैनेजर को दिया दो टूक जवाब

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

पुराने तौर तरीके से चले आ रहे वर्क कल्चर में जेन जी कहीं दूर-दूर फिट होती नहीं दिख रही हैं. या फिर यूं कहें कि इन तौर-तरीकों में जेन जी फिट होना ही नहीं चाहती. जेन जी कॉर्पोरेट कल्चर का हिस्सा तो बन गई है, लेकिन हर नए दिन उसके किसी व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती है. जेन जी अपने मैनेजर को जवाब देने से नहीं कतराती, ऐसा ही कुछ एक जेन जी एम्प्लॉय ने किया और वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जब उसके मैनेजर ने ऑफिस में तब तक रुकने के लिए कहा, जब तक मैनेजमेंट उसे अप्रूवल ना दें.

Advertisement

वायरल हुई मैनेजर और जेन जी एम्प्लॉय की चैट

X पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैनेजर और उसके एम्प्लॉय की बीच ऑफिस में रुकने की बातचीत है. पुरानी पीढ़ियां अपने बॉस को स्ट्रेट फॉर्वर्ड जवाब देने में कतराती थी, लेकिन जेन जी ऐसा करने से बिल्कुल संकोच नहीं करती. अगर उसे लगता है कि कुछ गलत है या कोई चीज सही तरीके से नहीं हो रही या उसे कुछ दिक्कत है तो वो तुरंत उसपर अपनी बात रखता है.

इस चैट में मैनेजर अपने जेन जी एम्प्लॉय को मैसेज करके कहते हैं कि एम्प्लॉय को तब तक ऑफिस में होना चाहिए, जब तक मैनेजमेंट ये ना बोले कि वर्क डे खत्म हो चुका है. साथ ही मैनेजर आगे लिखते हैं वक्त पर बिना बताए ऑफिस से निकल जाने पर एक्शन भी हो सकता है. 

Advertisement

जेन जी एम्प्लॉय का तीखा जवाब

मैनेजर के इस तरह के मैसेज पर दूसरी जेनरेशन शायद घबरा जाती होंगी, लेकिन जेन जी एम्प्लॉय ने इसका कुछ ऐसा जवाब दिया जिसने सबको सोच में डाल दिया. एम्प्लॉय अपने जवाब की शुरुआत एक शब्द 'अंदरस्टुड' से करता है, जिसका मतलब है समझ गया. लेकिन वो अपनी बात वहीं खत्म नहीं करता. 

यह भी पढ़ें Kylie Jenner Profile: सबसे बोल्ड है ये Gen Z एक्ट्रेस, बिना शादी हैं 2 बच्चे, अरबों का साम्राज्य

'शाम 6 बजे खत्म होती है मेरी ड्यूटी'

जेन जी एम्प्लॉय ने आगे लिखा कि उसकी ऑफिस ड्यूटी शाम 6 बजे खत्म होती है और उसने अपने सारे काम भी पूरे कर लिए हैं. अगर कंपनी को उससे तय वक्त के बाद भी काम करवाना है, तो उसे इसकी नई पॉलिसी और ज्यादा काम के बदले मिलने वाली सैलरी या कंपनसेशन की जानकारी लिखित में देनी चाहिए. 

वो ये भी कहता है कि उसे कंपनी के नियमों का पालन करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका मैनेजर बिना उसकी जानकारी के उसके कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें बदल सकता है. 

तेजी से वायरल पोस्ट

Advertisement

इस पोस्ट को अबतक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर ्पनी राय भी दी हैं. एक एक्स यूजर जेन जी एम्प्लॉय को सही थहराते हैं और कहते हैं कि उनकी बात सही हैं. 

वहीं एक दूसरे यूजर इसपर अपनी राय देते हुए कहते हैं कि लोग नई पीढ़ी को आलसी कहते हैं, जबकि असल में 90% मामलों में वे इतने समझदार होते हैं कि उन्हें पता होता है कि कब उनके साथ गलत फायदा उठाया जा रहा है.

पुरानी पीढ़ी के मैनेजर ऐसे एम्प्लॉयज के आदी हैं, जो उनकी मनमानी बर्दाश्त करते हैं. उन्हें ऐसे लोग पसंद नहीं आते, जो कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते हैं, सबूत मांगते हैं और उन्हीं की बनाए रूल्स का यूज उनके खिलाफ कर लेते हैं.

काम के साथ पर्सनल लाइफ भी जरूरी

ये मामला सिर्फ ऑफिस से वक्त पर घर जाने का नहीं, बल्कि काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने का भी है. जेन जी के लिए नौकरी में अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी अपनी लाइफ के लिए टाइम निकालना भी है. वे चाहते हैं कि ऑफिस में उनके काम की कद्र हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके पर्सनल टाइम को नजरअंदाज किया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »