CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन परिणाम में देरी, 13 प्रतिशत छात्र अब भी कर रहे है रिजल्ट का इंतजार

CBSE ने कक्षा 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के 87% से अधिक परिणाम जारी कर दिए हैं, लेकिन 13% छात्र अभी भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस देरी से कई छात्र कॉलेज में एडमिशन, जोसा काउंसलिंग और चल रही प्रवेश प्रक्रियाओं को लेकर चिंतित हैं. वह सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक रिजल्ट जारी किया जाएगा?

Advertisement
13 प्रतिशत छात्र अब भी कर रहे हैं CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार. (Photo: ITG) 13 प्रतिशत छात्र अब भी कर रहे हैं CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार. (Photo: ITG)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म हो चुकी है. री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है जिसका 87 प्रतिशत रिजल्ट भी जारी किया जा चुका है लेकिन 13 प्रतिशत उन छात्रों को अब भी उनके रिजल्ट का इंतजार है. जिन उम्मीदवारों के रिजल्ट अब भी अंडर प्रोसेस दिखाई दे रहे हैं वे लगातार पोर्टल चेक कर रहे हैं कि कहीं बोर्ड ने रिजल्ट जारी तो नहीं कर दिया है. इसपर बोर्ड का कहना है कि परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं और हर आवेदन की पारदर्शी और सावधानीपूर्वक समीक्षा की जा रही है. लेकिन प्रवेश की समय सीमा के खिलाफ दौड़ रहे छात्रों के लिए यह देरी तेजी से तनावपूर्ण होती जा रही है. 

Advertisement

क्या चाहते हैं छात्र? 

अब सोशल मीडिया पर छात्र इसे लेकर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. कई छात्रों ने सीबीएसई से परिणामों की घोषणा में तेजी लाने की मांग की है. कुछ छात्रों का कहना है कि जहां बाकी के छात्र आगे की पढ़ाई की तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं, वे  परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र दिन-रात पोर्टल रिफ्रेश करने के लिए मजबूर हैं. इसके अलावा कई छात्रों ने मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका और संशोधित कॉपी उपलब्ध कराने की भी मांग की है, ताकि वे प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर सकें. उनका कहना है कि कई राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के पहले ही आगे बढ़ जाने से चिंता और बढ़ गई है. उदाहरण के लिए NEET-UG ने अपनी प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है जबकि विश्वविद्यालयों में काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रियाएं जारी हैं. 

Advertisement

एडमिशन प्रक्रिया तेज 

वहीं, दूसरी ओर बात दें कि देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में काउंसलिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट आवंटन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. ऐसे में जिन छात्रों का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है उन्हें अब चिंता सताने लगी है. JoSAA काउंसलिंग में शामिल इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए यह देरी परेशानी बढ़ा रही है.

बोर्ड ने दिलाया भरोसा

इस मुद्दे पर CBSE का कहना है कि संशोधित परिणामों के साथ नई मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी अपलोड की जा रही है और बाकी सभी मामलों का निपटारा जल्द कर दिया जाएगा. बोर्ड का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »