CBSE Compartment Exam 2020: आज से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, पढ़ें डिटेल्स

CBSE कंपार्टमेंट 10वीं-12वीं परीक्षा का आयोजनआज से हो रहा है. यहां पढ़ें जानकारी.

Advertisement
 प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

CBSE 10th-12th compartment exam Dates: केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है. जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें बता दें, सीबीएसई कंपार्टमेंट एग्जाम 2020 के एडमिट कार्ड बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार cbse.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

बता दें, एडमिट कार्ड रेगुलर और प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं. इन परीक्षाओं में कक्षा 10वीं के 150,000 छात्र और कक्षा 12वीं के 87,000 छात्र शामिल होंगे.

CBSE 10th, 12th compartment exam admit card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2-  ‘ADMIT CARD FOR REGULAR CANDIDATES FOR COMPTT EXAM 2020 | PRIVATE CANDIDATE’ पर क्लिक करें.

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें.

स्टेप 4- अब सबमिट करें, एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा.

स्टेप 5- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

दोनों कक्षाओं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा कल से यानी 22 सितंबर से शुरू होने वाली हैं. सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 22, 23, 25, 26 और 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि सीबीएसई 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 22, 23, 24, 25, 26, 28 और 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

Advertisement

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए दिशानिर्देशों की एक सूची भी जारी की है, क्योंकि कोविड -19 महामारी के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है. सभी छात्रों को इन निर्देशों को ध्यान से देखने की सलाह दी गई है. जिसमें छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखना होगा.

यहां देखें CBSE 10th Datesheet

​

CBSE Compartment exam 2020 datesheet

​ ​ यहां देखें CBSE 12th Datesheet

​

CBSE Compartment exam 2020 datesheet class 12

​

परीक्षा के दौरान इन बातों का रखना होगा ध्यान

1. सभी उम्मीदवार एक पारदर्शी पानी की बोतल और सैनिटाइजर लेकर आना होगा.

2. सभी उम्मीदवार मास्क पहनकर आएंगे.

3. सभी उम्मीदवार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे.

4. माता-पिता कोविड -19 पर सावधानियों के बारे में मार्गदर्शन करेंगे.

5. सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और प्रश्न पत्र पर लिखे निर्देशों का पालन करना होगा.

कोरोना वायरस महामारी के बीच में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए CBSE कम्पार्टमेंट परीक्षा 2020 के आयोजन के खिलाफ बहुत सारे छात्र और अभिभावक जोर दे रहे थे क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता था. बाद में यह निर्णय लिया गया कि छात्रों के भविष्य के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षाओं का संचालन आवश्यक है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »