अमेजन में 7500 लोगों को मिलेगी अस्थाई नौकरी

पूरे साल में अमेजन सैकड़ों की संख्या में सीजनल जॉब ऑफर करता है. इसके अलावा लॉन्ग टर्म नौकरी के लिए भी काफी लोग जुड़ते हैं.

Advertisement
डिलिवरी के लिए लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट में अस्थाई नौकरी डिलिवरी के लिए लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट में अस्थाई नौकरी

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

अमेजन इंडिया ने कहा है कि 20-22 जनवरी को होने वाले सेल के लिए कंपनी 7500 लोगों को अस्थाई नौकरी देगी. ये नौकरियां खासकर डिलिवरी के लिए लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट में मिलेंगी.

अमेजन ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन कर रहा है. अमेजन ने कहा है कि 27 फुलफिलमेंट सेंटर और 100 डिलिवरी सेंटर के लिए होंगी.

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अखिल सक्सेना ने बताया है कि पूरे साल में अमेजन सैकड़ों की संख्या में सीजनल है. इसके अलावा लॉन्ग टर्म नौकरी के लिए भी काफी लोग जुड़ते हैं.

Advertisement

सक्सेना ने कहा कि अस्थाई जॉब के लिए रिक्रूटमेंट प्रक्रिया शुरू हो गई है और चयनित लोगों को ट्रेन भी किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट अमेजन के जॉब सेक्शन को विजिट कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »