'इस बार ऐसा घाव देंगे... ऑपरेशन सिंदूर जारी है', इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को दी वॉर्निंग

भारतीय सेना के 2 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 2 चल रहा है. पिछली बार (मई 2025) में सिर्फ 4 दिनों में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था. इस बार तैयारी बहुत बड़ी है. हम हवा, जमीन और समुद्र से कभी भी निर्णायक हमला कर सकते हैं.

Advertisement
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि ऑपरेशन सिंदूर-2 जारी है. (Photo: ITG) भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि ऑपरेशन सिंदूर-2 जारी है. (Photo: ITG)

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को एक बार फिर साफ-साफ चेतावनी दी है. 2 कोर के जीओसी और आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने कहा कि इस बार हम ऐसा घाव देंगे… ऑपरेशन सिंदूर जारी है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर 2 अब शुरू हो चुका है.

पिछली बार (मई 2025) में पाकिस्तान को सिर्फ एक छोटा सैंपल दिखाया गया था. सिर्फ 4 दिन में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था. उसने भारत के DGMO से संपर्क करके युद्ध रोकने की गुहार लगाई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: किस इजरायली ड्रोन से डरता है पाकिस्तान, पीएम मोदी के दौरे में किन हथियारों पर बन सकती है बात

ऑपरेशन सिंदूर क्या था?

मई 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इसका मकसद था – पाकिस्तान और PoK में छिपे आतंकी कैंप और उनके सपोर्ट सिस्टम को नष्ट करना. भारत ने हवा और जमीन से हमला किया. पाकिस्तान की सेना पूरी तरह बेबस हो गई. अब ऑपरेशन सिंदूर 2 शुरू हो गया है. 

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्कर ने कहा कि इस बार तैयारी का स्तर बहुत ज्यादा है. हम कितना नुकसान पहुंचाएंगे, यह दुश्मन के व्यवहार पर निर्भर करेगा. हम हवा, जमीन और समुद्र – तीनों मोर्चों पर किसी भी समय हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

अगर भारत ने पाकिस्तान पर पूरा हमला किया तो क्या होगा?

Advertisement

विशेषज्ञों और पिछले ऑपरेशन के आधार पर संभावित नतीजे...

पाकिस्तान की सेना का भारी नुकसान  

  • हवाई ठिकाने, रडार और एयरबेस तबाह हो सकते हैं.  
  • टैंक, तोपें और मिसाइल लॉन्चर नष्ट हो जाएंगे.  
  • नौसेना के बंदरगाह और जहाजों पर हमला हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इजरायल भारत को दे सकता है 'गोल्डन होराइजन' मिसाइल – Su-30MKI के लिए पहली बार एक्सक्लूसिव ऑफर!

आतंकी ठिकाने पूरी तरह खत्म  

  • जम्मू-कश्मीर और PoK में छिपे आतंकी कैंप मिट जाएंगे.  
  • पाकिस्तान की ISI और आतंकी संगठनों का नेटवर्क कमजोर हो जाएगा.।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी  

  • युद्ध के कारण विदेशी निवेश रुक जाएगा.  
  • IMF और विश्व बैंक मदद रोक सकते हैं.  
  • मुद्रा (रुपया) और शेयर बाजार गिरेंगे.  
  • लाखों लोग बेरोजगार हो सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय अलगाव  

  • अमेरिका, यूरोप और कई देश पाकिस्तान को सपोर्ट नहीं करेंगे.  
  • चीन भी सीमित मदद दे पाएगा क्योंकि उसका अपना आर्थिक संकट है.

पाकिस्तान की जनता पर असर  

बिजली, पानी, ईंधन की कमी हो सकती है. लाखों लोग विस्थापित हो सकते हैं. पिछली बार ट्रंप ने दावा किया था कि अगर युद्ध न रुकता तो 3.5 करोड़ लोग मर सकते थे. भारतीय सेना का यह संदेश बहुत साफ है – भारत अब सिर्फ जवाब नहीं, बल्कि निर्णायक हमला करने के लिए तैयार है.

Advertisement

पाकिस्तान अगर आतंकवाद जारी रखेगा तो उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement