होर्मुज पर एक्टिव हुआ वेस्टर्न देशों का प्लान-बी, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए फ्रांस की अगुवाई में 15 देश तैयार

अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों का आना-जाना सही करने के लिए पश्चिमी देशों ने प्लान-बी सक्रिय कर दिया है. फ्रांस की अगुवाई में 15 देश इस डिफेंसिव मिशन के लिए तैयार हैं. मिशन का मकसद व्यावसायिक जहाजों को एस्कॉर्ट देकर सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करना है. ईरान के साथ मिलकर काम होगा.

Advertisement
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पेरिस में एलिसी पैलेस में मीटिंग अटेंड करते हुए. (Photo: AP) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पेरिस में एलिसी पैलेस में मीटिंग अटेंड करते हुए. (Photo: AP)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर घोषित होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए पश्चिमी देशों ने अपना प्लान-बी सक्रिय कर दिया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 8 अप्रैल 2026 को घोषणा की कि लगभग 15 देश फ्रांस की अगुवाई में इस डिफेंसिव मिशन की योजना बना रहे हैं.

Advertisement

यह मिशन पूरी तरह डिफेंसिव होगा और ईरान के साथ मिलकर काम करेगा. इसका मकसद है कि तेल और अन्य सामान ले जाने वाले व्यावसायिक जहाज बिना किसी खतरे के होर्मुज से गुजर सकें.

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में जाम हुआ 192 करोड़ का टॉयलेट, चंद्रमा से लौट रहे 4 यात्री अजीब मुश्किल में फंसे

होर्मुज दुनिया का सबसे जरूरी समुद्री रास्ता है. यहां से गुजरने वाला रास्ता दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत ले जाता है. अगर यह बंद रहता है या असुरक्षित हो जाता है तो पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ सकती हैं.

इससे हर देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है. हाल के अमेरिका और ईरान तनाव के दौरान कई जहाजों ने यहां से गुजरना बंद कर दिया था. अब सीजफायर हो गया है तो यातायात फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है.

Advertisement

फ्रांस ने प्लान-बी क्यों बनाया और क्या है इसकी खासियत?

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने रक्षा सलाहकारों और मंत्रियों की बैठक में बताया कि 15 से ज्यादा देश पहले से ही सक्रिय हैं. योजना में हिस्सा ले रहे हैं. यह मिशन फ्रांस के नेतृत्व में होगा. मैक्रों ने साफ कहा कि लगभग 15 देश अभी जुटे हुए हैं. योजना बना रहे हैं, ताकि फ्रांस की अगुवाई में यह पूरी तरह डिफेंसिव मिशन ईरान के साथ मिलकर शुरू किया जा सके. यातायात बहाल हो सके.

यह भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया के पास ईरान वाला हथियार, मिसाइल में क्लस्टर वॉरहेड की टेस्टिंग का किया दावा

यह प्लान-बी इसलिए बनाया गया क्योंकि सीजफायर के बाद भी होर्मुज में सुरक्षा की चिंता बनी हुई है. जहाज मालिक अब भी डर रहे हैं. ऐसे में अमेरिका की पूरी भागीदारी के बिना भी पश्चिमी और सहयोगी देश मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं. मिशन में कोई हमला या आक्रामक कार्रवाई नहीं होगी. 

प्लान-बी क्यों सक्रिय हुआ?

सीजफायर के बावजूद होर्मुज में यातायात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है. जहाज मालिक सुरक्षा व्यवस्था और बीमा कवर की प्रतीक्षा कर रहे हैं. ऐसे में पश्चिमी देशों ने प्लान-बी के रूप में यह बहुराष्ट्रीय रक्षात्मक मिशन तैयार किया है. यह अमेरिका की सीधी भूमिका के बिना भी क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने का विकल्प है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अप्रैल में फरवरी वाली ठंड पड़ क्यों रही है? दो महीने में 8 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अरब की हवाओं का लिंक
 
फ्रांस ने पहले भी यूरोपीय देशों और अन्य साझेदारों से बात की थी. अब यह प्रयास और मजबूत हो गया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फ्रांस ने 35 देशों से संपर्क किया था. अब लगभग 15 देश सक्रिय रूप से योजना में शामिल हैं.

मिशन की खासियतें

  • पूरी तरह रक्षात्मक होगा, कोई हमला नहीं.
  • ईरान के साथ समन्वय में काम करेगा.
  • व्यावसायिक जहाजों को एस्कॉर्ट (सुरक्षा कवर) प्रदान करेगा.
  • फ्रांस की नौसेना की फ्रिगेट्स और अन्य देशों के जहाज शामिल हो सकते हैं.
  • उद्देश्य है: स्वतंत्र नौवहन (freedom of navigation) सुनिश्चित करना.

अगर यह मिशन सफल रहा तो होर्मुज से तेल और अन्य सामान की आवाजाही तेजी से बढ़ेगी. इससे वैश्विक तेल की कीमतें स्थिर रह सकती हैं. अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी. सीजफायर के बाद यह कदम क्षेत्र में तनाव कम करने और व्यापार बहाल करने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »