युवती के ट्वीट पर एक्शन में UP पुलिस, 24 घंटे में 10 मनचले अरेस्ट

युवती ने रामपुर बस स्टैंड पर मनचलों की हरकतों का एक वीडियो बनाया और अपनी शिकायत के साथ ट्वीट कर दिया. युवती के ट्वीट ने लखनऊ से मुरादाबाद तक हड़कंप मच गया.

Advertisement
शिकायती ट्वीट पर मुरादाबाद पुलिस ने 24 घंटे में लिया ऐक्शन शिकायती ट्वीट पर मुरादाबाद पुलिस ने 24 घंटे में लिया ऐक्शन

आशुतोष कुमार मौर्य

  • मुरादाबाद,
  • 08 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने मुस्तैदी का नया कारनामा पेश किया है. मुरादाबाद पुलिस ने एक युवती के शिकायती ट्वीट पर तत्काल ऐक्शन लेते हुए 24 घंटे के अंदर मनचलों को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल एक युवती ने रामपुर टैक्सी स्टैंड पर रोज-रोज मनचलों द्वारा शराब पीकर झगड़ा और मारपीट करने तथा गुजर रही महिलाओं पर फब्तियां कसने को लेकर शिकायती ट्वीट किया था. युवती ने गुरुवार को  CM योगी, यूपी पुलिस और SP सिटी मुरादाबाद को यह ट्वीट किया था.

Advertisement

युवती ने रामपुर बस स्टैंड पर मनचलों की हरकतों का एक वीडियो बनाया और अपनी शिकायत के साथ ट्वीट कर दिया. युवती के ट्वीट ने लखनऊ से मुरादाबाद तक हड़कंप मचा दिया और मुरादाबाद के पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का आदेश मिला.

लखनऊ से आदेश मिलने के बाद मुरादाबाद के कोतवाली थाने की पुलिस अगले ही दिन शुक्रवार को रामपुर बस स्टैंड पर पहुंची और अभियान के तहत 10 मनचलों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन मनचलों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

कोतवाली थाने के SHO ने साथ ही यह भी बताया कि पुलिस को पर नियमित गश्त का निर्देश भी दिया गया है. @khanna_jii ट्विटर हैंडल चलाने वाली मेधावी खन्ना ने पुलिस को यह शिकायती ट्वीट किया था. मेधावी के ट्वीट पर तत्काल यूपी पुलिस ट्विटर हैंडल से मुरादाबाद पुलिस को हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया गया.

Advertisement

मुरादाबाद पुलिस ने भी सजगता दिखाते हुए तत्काल इसका संज्ञान लिया. मुरादाबाद पुलिस ने ट्वीट कर मेधावी से स्थिति की और जानकारियां मांगी और ट्वीट पर टच में बने रहने के लिए कहा. महिला के ट्वीट पर आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई की और मनचलों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »