स्कूल संचालक और टीचर ने छात्रा से गैंगरेप कर किया प्रेग्नेंट

राजस्थान में 12वीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता जिस स्कूल में पढ़ती थी, उसका संचालक और एक शिक्षक काफी समय से इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दे रहे थे. पीड़िता के प्रेग्नेंट होने और अबॉर्शन के बाद यह सच सामने आया है. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. 

Advertisement
 छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात

मुकेश कुमार

  • जयपुर,
  • 18 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

राजस्थान में 12वीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता जिस स्कूल में पढ़ती थी, उसका संचालक और एक शिक्षक काफी समय से इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दे रहे थे. पीड़िता के प्रेग्नेंट होने और अबॉर्शन के बाद यह सच सामने आया है. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह मामला अजीतगढ़ इलाके के एक गांव का है. पीड़िता गांव के ही एक स्‍कूल में 12वीं की छात्रा है. उसी स्‍कूल का संचालक जगदीश और एक टीचर जगत सिंह पिछले काफी दिनों से पीड़िता के साथ रेप कर रहे थे. पीड़िता के गर्भवती होने पर दोनों ने शाहपुरा के एक प्राइवेट अस्‍पताल में उसका गर्भपात करवा दिया था.

इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को घर भेज दिया. कुछ समय बाद पीड़िता की हालत ज्यादा बिगड़ गई. उसके शरीर से लगातार खून बहने पर परिजनों ने उसे अजीतगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया. उसी दौरान पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई. उसकी बातें सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पिछले काफी समय से पीड़िता को बना रहे थे. पीड़िता की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जयपुर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »