चंडीगढ़ः कार में मिली सेल्समैन की लाश

केंद्र शासित शहर चंडीगढ़ में एक व्यक्ति की लाश उसकी कार में पड़ी मिली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अभी तक इस मामले में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • चंडीगढ़,
  • 14 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

केंद्र शासित शहर चंडीगढ़ में एक व्यक्ति की लाश उसकी कार में पड़ी मिली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अभी तक इस मामले में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है.

मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 17 का है. जहां सेक्टर 15 में रहने वाला 40 वर्षीय मुनीश चोपड़ा एक शोरूम में सेल्समैन के रूप में काम करता था. सोमवार की शाम मुनीश के साथ ही काम करने वाले एक अन्य सेल्समैन ने उसकी लाश को उसकी की पिछली सीट पर पड़े हुए देखा.

Advertisement

चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुनीश चोपड़ा सोमवार को नशे की हालत में शोरूम आया था. इसलिए शोरूम के ऑनर ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया था. लेकिन इसके बावजूद मुनीश अपने घर नहीं पहुंचा.

और उसे उसकी कार में ही अवस्था में पाया गया. पुलिस के मुताबिक उसके शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं. हालांकि उसकी नाक से खून बह रहा था.

पुलिस ने मुनीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. अब पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »