बिस्कुट के बॉक्स के नीचे रखी थी एक करोड़ की शराब, राजस्थान में पकड़ी गई तस्करी

राजस्थान में इस समय विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, इस बीच ट्रक में छुपाकर तस्करी के जरिए गुजरात पहुंचाई जा रही शराब पुलिस ने पकड़ लिया.

Advertisement
राजस्थान में पकड़ी गई एक करोड़ की शराब (फोटो-शरत) राजस्थान में पकड़ी गई एक करोड़ की शराब (फोटो-शरत)

शरत कुमार / सुरेंद्र कुमार वर्मा

  • जयपुर,
  • 26 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

राजस्थान के आबूरोड रीको पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है.

पुलिस ने छापे में एक कंटेनर और ट्रक को जब्त कर दो लोगों गिरफ्तार भी किया है. पकड़ी गई की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली की राजस्थान-गुजरात बॉर्डर से एक ट्रक और कंटेनर में भरकर शराब की बड़ी खेप गुजरात ले जाई जा रही है.

Advertisement

मुखबिर की इस जानकारी पर विधानसभा चुनावों को लेकर पहले से ही मुस्तैद राजस्थान ने नाकाबंदी और सख्त कर गुजरात सीमा से होकर गुजरने वाले वाले वाहनों की जांच और सघन कर दी. इसी दौरान ये दोनों ट्रक और टैंकर रिको पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

रिको पुलिस थाना अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि पकडे़ गए वाहनों की गहनता से जांच के दौरान शराब को बिस्कुट के बॉक्स के नीचे दबाकर ले जाया जा रहा था. हरियाणा निर्मित शराब के कुल 420 कार्टन और दूसरे वाहन में 280 कार्टन पाए गए. पुलिस ने दोनों वाहनों और शराब को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »