दिल्लीः हत्या की वारदात को अंजाम देने निकले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बंदूक की नोक पर कार लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरफ्त में आए तीन बदमाश इस बार एक मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे.

Advertisement
गिरफ्त में आए शातिर बदमाश गिरफ्त में आए शातिर बदमाश

चिराग गोठी / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:38 AM IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बंदूक की नोक पर कार लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरफ्त में आए तीन बदमाश इस बार एक मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे. इससे पहले कि बदमाश खूनी साजिश को अंजाम दे पाते, तीनों बदमाश क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बदमाशों ने 8 वारदातों को अंजाम दिए जाने की बात कुबूल की है. तीनों बदमाश इस बार एक प्रॉपर्टी विवाद के चलते मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे.

Advertisement

तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए लूट की कार में से लैस होकर घूम रहे थे. इससे पहले बदमाश अपने खौफनाक इरादों में कामयाब हो पाते, तीनों बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट की एक कार, पिस्टल और पांच गोलियां बरामद की है.

जॉइंट सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि तीनों आरोपी कुख्यात हाइवे रॉबर्स हैं. क्राइम ब्रांच की एसीपी श्वेता सिंह चौहान की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. रवींद्र यादव ने आगे कहा कि तीनों लूटी हुई कार में सवार होकर हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए निकले थे.

पुलिस की टीम भी कार से उनका पीछा कर रही थी. शालीमार बाग गांव में बदमाशों की कार को घेर कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बदमाशों से पूछताछ में के 8 मामलों का खुलासा हुआ है. बता दें कि तीनों बदमाशों में से एक बदमाश रेप और अपहरण के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »