DU: छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

कॉलेज के एक प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत सामने आई थी कि उसने एक लड़की के साथ छेड़खानी की है. आरोपी शिक्षक के खिलाफ कई और लड़कियों ने भी बदसलूकी के आरोप लगाए. कॉलेज में पुलिस बुलाई गई. 30 लड़कियों ने अपने बयान दर्ज कराए.

Advertisement
छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

मुकेश कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

दिल्ली के बवाना में दिल्ली विश्वविद्यालय के अदिति कॉलेज में छेड़छाड़ के आरोपी एक प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कॉलेज की प्रिसिंपल ममता शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर कॉलेज में एडहॉक पर था. उसे तत्काल प्रभाव से उसके सर्विस से टर्मिनेट कर दिया गया है.

यह मामला आठ जनवरी का है. कॉलेज के एक प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत सामने आई थी कि उसने एक लड़की के साथ छेड़खानी की है. आरोपी शिक्षक के खिलाफ कई और लड़कियों ने भी बदसलूकी के आरोप लगाए. कॉलेज में पुलिस बुलाई गई. 30 लड़कियों ने अपने बयान दर्ज कराए.

Advertisement


छात्राओं का आरोप लगाया था कि बदसलूकी और छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने बीते आठ जनवरी से अभी तक केस दर्ज नहीं किया था. इससे नाराज सैकड़ो लड़कियों ने मंगलवार को मोर्चा निकाला था. सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement