यूपीः मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में खुदकुशी का एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिए. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / पुनीत शर्मा

  • मेरठ,
  • 07 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में खुदकुशी का एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिए. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

मामला मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर का है. जहां रघुकुल विहार में मोहन अरोरा अपने के साथ रहते थे. उनका स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस था. शुक्रवार की सुबह मोहन का पूरा परिवार घर में ही मृत पाया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिवार के पांच सदस्यों ने ख़ुदकुशी कर ली.

Advertisement

मरने वालो में मोहन अरोरा के अलावा उनकी पत्नी कृष्णा, बेटा विनीत, विनीत की पत्नी पूजा और मोहन का पोता अभिषेक भी शामिल है. सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चार लोगों की लाश एक ही कमरे में फंदे से लटकी मिली. जबकि पांचवी लाश दूसरे कमरे में पाई गई.

शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को लग रहा है कि मरने वालों में से एक ने ज़हर खाया था. पुलिस तमाम सुराग जुटा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह वाकई का मामला है या फिर किसी ने पूरे परिवार का कत्ल किया है.

अगर वाकई पूरे परिवार ने ख़ुदकुशी की है, तो खुदकुशी करने के पीछे क्या कारण है. पुलिस ने सभी शव पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »