पंजाबः फिरोजपुर से 15 करोड की हेरोईन बरामद

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हेरोईन बरामद की है. जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये आंकी गई है.

Advertisement
बीएसएफ ने तलाशी अभियान एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाया था बीएसएफ ने तलाशी अभियान एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाया था

परवेज़ सागर / BHASHA

  • जालंधर,
  • 09 जून 2016,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हेरोईन बरामद की है. जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये आंकी गई है.

सीमा सुरक्षा बल के जनसंपर्क पदाधिकारी डीएस राणा ने देर शाम बयान जारी करके बताया कि के करनैल सिंह वाला सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा घेरा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच एक विशेष तलाशी अभियान चलाया गया था.

Advertisement

एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक खेत से बीएसएफ के जवानों ने तीन पैकेट हेरोईन बरामद किये. प्रत्येक पैकेट का वजन एक-एक किलो है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशीले पदार्थ की कीमत 15 करोड रुपये आंकी गई है.

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के आदेश पर को सीज कर दिया गया. और खेत में सघन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन हेरोईन के अलावा वहां से कुछ और बरामद नहीं हुआ. अभियान देर शाम तक जारी रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »