शादी का झांसा देकर इंजीनियर ने महिला प्रोफेसर से किया रेप

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-26 के एक गेस्ट हाउस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कानपुर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाली महिला प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर रेप करता रहा. इसके बाद आरोपी अमेरिका चला गया है.

Advertisement
नोएडा के सेक्टर-26 की घटना नोएडा के सेक्टर-26 की घटना

मुकेश कुमार / अनुज मिश्रा

  • नोएडा,
  • 15 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-26 के एक गेस्ट हाउस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कानपुर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाली महिला प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर रेप करता रहा. इसके बाद आरोपी अमेरिका चला गया है. उसने पीड़िता को धमकी दी कि इस मामले की शिकायत करने पर वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था. पीड़िता कानपुर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाती है. दोनों पहले से जान पहचान है. इस वजह से आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर नोएडा स्थित एक गेस्ट हाउस में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था. सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम वर्मा राजस्थान का रहने वाला है.

पीड़िता भी राजस्थान की है. दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे. इसी दौरान उनके बीच प्रेम हो गया. प्रेम परवान चढ़ने के साथ ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगा. इस दौरान युवक ने अपने मोबाइल फोन से महिला प्रोफेसर की अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली. इसके बाद वह अमेरिका भा गया. पीड़िता से शादी से इंकार कर दिया. पीड़िता ठगी रह गई.

आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने शादी की बात की या पुलिस से शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुभम वर्मा के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-20 में रेप का केस दर्ज कर लिया है.   का मेडिकल परीक्षण कराया है. पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »