दिल्लीः मामूली कहासुनी में रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक ने मारी गोली

राजधानी दिल्ली में एक रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक ने मामूली कहासुनी में अपने पड़ोसी पर गोली चला दी. पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल बंदूक को जब्त कर लिया है.

Advertisement
दिल्ली के वसंत कुंज एनक्लेव की घटना दिल्ली के वसंत कुंज एनक्लेव की घटना

राम किंकर सिंह / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

राजधानी दिल्ली में एक रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक ने मामूली कहासुनी में अपने पड़ोसी पर गोली चला दी. पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल बंदूक को जब्त कर लिया है.

मामूली सी कहासुनी कब किसी अनहोनी में बदल जाए, कहा नहीं जा सकता. कुछ ऐसा ही वाक्या दिल्ली के वसंत कुंज एनक्लेव में रविवार को देखने को मिला. आरोपी पूर्व सैनिक का नाम एम.के. अंसारी है. दरअसल अंसारी की इलाके में एक दुकान है. पीड़ित जागीर अंसारी के पड़ोस में ही रहते हैं.

Advertisement

जागीर के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम जागीर और अंसारी मस्जिद में नमाज पढ़कर बाहर निकले ही थे कि कुछ देर बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरु हो गई. बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच होने लगी. बामुश्किल लोगों ने उन्हें शांत करवाया और घर भेज दिया.

अंसारी का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ था. अंसारी घर पहुंचे और अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर छत की तरफ भागे. अंसारी को जागीर सड़क पर खड़े दिखाई दिए और अंसारी ने उनपर गोली चला दी. गोली जागीर को छूते हुए निकल गई. गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंसारी को हिरासत में ले लिया और वारदात में को जब्त कर लिया. पड़ोसियों ने बताया कि अंसारी और जागीर का झगड़ा काफी पुराना है. दोनों ने पहले भी एक-दूसरे पर केस दर्ज करवाए हैं, जिनकी सुनवाई कोर्ट में जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »