दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, टहल रहे दंपति को पीछे से मारी टक्कर

दंपति रात में सर्विस लेन में टहल रहा था कि पीछे से ये होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर आई और जोरदार टक्कर मार दी. आरोपी मौके पर ही अपनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार छोड़कर फरार हो गया.

Advertisement
दुर्घटनाग्रस्त कार दुर्घटनाग्रस्त कार

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

राजधानी दिल्ली में पुलिस वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही हो, लेकिन न तो वाहनों की तेज रफ्तार थम रही है और न ही इन तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले दुर्घटनाओं का सिलसिला. गुरुवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जब दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक मोती बाग में देर रात खाना खाने के बाद सर्विस रोड पर टहलने निकले एक दंपति को एक तेज रफ्तार Honda City कार ने पीछे से टक्कर मार दी.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दंपति रात में सर्विस लेन में टहल रहा था कि पीछे से ये होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर आई और जोरदार टक्कर मार दी. आरोपी मौके पर ही अपनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार छोड़कर फरार हो गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों 32 वर्षीय विक्की और 30 वर्षीया पूजा को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

इस बीच दुर्घटना की सूचना मिलने पर अलर्ट हुई सरोजिनी नगर थाने की पुलिस ने आरोपी को Honda City कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि वे अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी ने या नहीं. आरोपी की पहचान सरोजिनी निवासी अर्जुन के रूप में की गई है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को जब गिरफ्तार किया गया, उस समय भी वह नशे की हालत में था. वहीं दुर्घटना में घायल हुआ दंपति एम्स ट्रॉमा सेंटर में है. घायल विक्की दिल्ली नगर निगम में सेवारत हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement