दिल्लीः रेलवे लाइन पर मिली लापता युवक की लाश

दिल्ली में पिछले एक दिन से लापता एक युवक की लाश सोमवार को रेलवे लाइन पर मिली. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत ट्रेन से कट जाने के कारण हुई है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST

दिल्ली में पिछले एक दिन से लापता एक युवक की लाश सोमवार को रेलवे लाइन पर मिली. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत ट्रेन से कट जाने के कारण हुई है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मंगलवार की सुबह के करीब लोगों ने एक लाश पड़ी हुई देखी. फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया.

Advertisement

मृतक की पहचान जगतपुरी निवासी दिलशाद के तौर पर हुई है. उसके परिवार वाले उसे सोमवार से ही तलाश कर रहे थे. उन्होंने उसके लापता हो जाने की सूचना थाने में भी दर्ज कराई थी.

रेलवे लाइन पर लाश मिली तो पुलिस ने दिलशाद के परिजनों से शिनाख्त करवाई. उसकी शिनाख्त हो जाने के बाद से घरवाले सदमे में हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह किन हालात में रेलवे लाइन पर पहुंचा होगा.

पुलिस का कहना है कि यह कोई हादसा या आत्महत्या का मामला हो सकता है. हालाकि परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दिलशाद कई दिन से डिप्रेशन में था. पुलिस मामले छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »