प्रेमी के घर में प्रेमिका की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटकी मिली लाश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती की लाश उसके प्रेमी के घर में संदिग्ध हालत में फांसी से लटकी मिली. वारदात के वक्त युवती घर में अकेली थी. उसका प्रेमी कुछ देर के लिए बाहर गया था. प्रेमी को पता नहीं चला कि कब उसकी प्रेमिका ने फांसी लगा ली. पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि प्रेमी कितना सच बोल रहा है. मामला अभी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / सुनील नामदेव

  • रायपुर,
  • 10 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती की लाश उसके प्रेमी के घर में संदिग्ध हालत में फांसी से लटकी मिली. वारदात के वक्त युवती घर में अकेली थी. उसका प्रेमी कुछ देर के लिए बाहर गया था. प्रेमी को पता नहीं चला कि कब उसकी प्रेमिका ने फांसी लगा ली. पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि प्रेमी का दावा कितना सच है. मामला अभी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है.

Advertisement

रायपुर के सड्डू मोवा इलाके की एक पॉश कॉलोनी की है. मृतका वी. मीनाक्षी भिलाई की रहने वाली थी. वह एक प्राइवेट कंपनी में बतौर मैनेजर रायपुर में तैनात थी. जबकि उसका प्रेमी रोहित कुमार सिंह जीटी होम्स नामक रियल स्टेट कंपनी में कार्यरत है. मीनाक्षी काफी जिम्मेदार मानी जाती थी.

ऐसे में उसके परिजनों का कहना है कि वह सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाएगी. पुलिस और परिजन इस बात को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं. उसके सहकर्मी भी इसी बात का जवाब जाहते हैं. सभी हैरत में है कि आखिर जब उसे जान देनी ही थी तो इस बात को उसने किसी से बताया क्यों नहीं. अपने परिजनों से भी कुछ नहीं कहा. उसके कमरे से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लिहाजा उसकी उलझी हुई है.

पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी की तबीयत रविवार शाम को खराब होने पर रोहित कुमार सिंह उसे लेकर निजी अस्पताल गया था. जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद दवा देकर उसे घर भेज दिया था. दो दिन से मीनाक्षी रोहित के घर पर ही आराम करती रही.

Advertisement

उधर, रोहित के मुताबिक आज सुबह वो कुछ देर के लिए घर से बाहर निकला. घंटेभर बाद जब वापस लौटा तो उसने भीतर से कमरे का दरवाजा बंद पाकर आवाज दी. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. रोहित ने अपने दोस्तों को बुला लिया. फिर सबने साथ मिलकर किसी तरह से दरवाजा खोला. कमरे में जाकर देखा तो मीनाक्षी पंखे के हुक में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी.

रोहित ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा. उस वक्त वह बेहोश थी, उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फ़िलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द ही मिल जाएगी. फ़िलहाल रोहित और उसके दोस्तों समेत मीनाक्षी के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement