बिहारः रिश्वत लेते पकड़ा गया थाने का एएसआई

बिहार में एक पुलिसकर्मी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
गिरफ्तारी के वक्त आरोपी एएसआई के पास 50 हजार रुपये भी बरामद हुए गिरफ्तारी के वक्त आरोपी एएसआई के पास 50 हजार रुपये भी बरामद हुए

परवेज़ सागर / BHASHA

  • समस्तीपुर,
  • 02 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:37 AM IST

बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने समस्तीपुर जिले में तैनात एक पुलिस के एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

मामला जिले के वारिसनगर थाने का है. जहां तैनात आर.के. सिंह को राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह एक परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत ले रहा था.

Advertisement

ब्यूरो के महानिदेशक रविंद्र कुमार ने बताया कि और रामपुर विशुन गांव निवासी रंजन कुमार से कथित रिश्वत के तौर पर 50 हजार रूपये लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

महानिदेशक ने बताया कि आर.के. सिंह ने रंजन से रिश्वत की यह राशि पिछले वर्ष के वारिसनगर थाना मामले में कथित मदद करने के एवज में ली थी. मामले की जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement